योग में करियर कैसे बनाये

योग में करियर के बेहतर अवसर 

भारत के अथक प्रयासों के द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ नें योग दिवस मानाने की मान्यता प्रदान की, योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है, योग दिवस के कारण आज के समय युवा और वृद्ध लोग योग के प्रति बहुत ही आकर्षित हो रहे है, इस कारण से इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं दिखाई पड़ रही है, योग करियर के अतिरिक्त हमारे शरीर के लिए भी बहुत ही आवश्यक है, इसका प्रति दिन अभ्यास करने से हमारा शरीर निरोगी बना रहता है, छोटी- मोटी बीमारी तो अपने- आप ही सही हो जाती है, इस कारण सम्पूर्ण विश्व योग को प्राथमिकता प्रदान कर रहा है, योग में करियर कैसे बनाये ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता  रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: पर्यटन क्षेत्र में करियर कैसे बनाये ?

शैक्षणिक योग्यता

इस क्षेत्र में आप अपने करियर की शुरुआत 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कर सकते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

पाठ्यक्रम 

इस क्षेत्र में कई प्रकार के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे कि बैचलर ऑफ आर्ट्स (योग), मास्टर इन आर्ट्स (योग), पीजी डिप्लोमा इन योग थैरेपी इन कोर्स की बहुत ही मांग हो रही है |

आप इस क्षेत्र में योग एक्सपर्ट या नैचूरोपैथ के रूप में अपना करियर बना सकते है, इस कोर्स की अवधि पांच वर्ष छ: महीने की है, इस कोर्स को नैचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) कहा जाता है |

जॉब प्राप्त करने के अवसर

इस क्षेत्र में आप शिक्षा,प्रबंधन और प्रशासन, अस्पताल और चिकित्सा प्रशासन, योग चिकित्सक, योग प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर सकते है, इस समय सबसे अधिक मांग योग प्रशिक्षकों की है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

जॉब प्राप्त करने के स्थान

इस क्षेत्र में जॉब कई संस्थान, कॉर्पोरेट संगठन और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां, हैल्थ स्पा, ब्यूटी सैलून, जिम में आसानी से प्राप्त हो जाती है, आप स्वयं का स्पा सैलून, हैल्थ क्लब या जिम भी खोल सकते है, इस समय यह व्यवसाय बहुत तेजी के साथ बढ़  रहा है |

वेतन

योग प्रशिक्षक के रूप में आप आरम्भ में 5 से 20 हजार रु० तक प्रतिमाह प्राप्त कर सकते है, अनुभव बढ़ने पर वेतन में वृद्धि हो सकती है, यह वेतन संस्था के स्टेटस के ऊपर भी निर्भर है, यदि आपकी संस्था अच्छे स्थान पर है, तो वेतन अधिक प्राप्त हो सकता है |

ये भी पढ़े: होटल मैनजमेंट में करियर कैसे बनाये

योग में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले  प्रमुख संस्थान

  • मोरारजी देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योग, नई दिल्ली
  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश
  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश
  • देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
  • गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
  • पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड
  • बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश
  • डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश
  • जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश |
  • लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
  • रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश
  • महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी, मध्य प्रदेश
  • कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा

यहाँ पर हमनें आपको योग में करियर बनाने के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: विज्ञापन के क्षेत्र में करियर कैसे बनाये