येती हिममानव (Yeti) कौन है?

येती या हिम मानव से सम्बंधित जानकारी  (Information About Yeti Him manav)

दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक येती हिममानव है | यह एक वानर या भालू जैसा प्राणी है जिसका उल्लेख पौराणिक कथाओं में देखने को मिलता है | इसे मुख्यतः नेपाल और तिब्बत के क्षेत्रों में देखा गया है | भारतीय सेना के द्वारा कुछ पैरों के निशान की फोटो सेना की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा जारी की गयी है | अब वैज्ञानिक इसकी पुष्टि के लिए जाँच दल को उस स्थान पर भेजेंगे जिससे यह पता लगाया जा सके कि वास्तविक रूप में वह किस प्रकार का दिखाई देता है | इस पेज पर येती हिममानव (Yeti) के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: थानोस (Thanos) कौन है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

येती या हिम मानव कैसा दिखता है (Yeti Him manav Look Like)

येती या हिम मानव एक सामान्य व्यक्ति से काफी बड़ा है | यह दिखने में वानर या भालू जैसा प्रतीत होता है | इसका पूरा शरीर बालों से ढ़का हुआ है | इसके विषय में कहा जाता है कि येती या हिम मानव के शरीर से एक विशेष प्रकार की गंध आती है | यह बहुत ही तेज चीखता है | जिससे पता चलता है कि वह बहुत ही ताकतवर है | वर्ष 1925 में जर्मन फोटोग्राफर के द्वारा येति के विषय में जानकारी दी गयी थी | पौराणिक कहानियों को यदि सच माना जाये तो येति को नेपाल में राक्षस कहा जाता है | नेपाल और हिमालय के क्षेत्रों में राम-सीता के प्रचलित लोक गीतों में येति का उल्लेख होता है |

ये भी पढ़ें: Hindi Short Stories For Kids | छोटे बच्चो के लिए हिंदी में शोर्ट स्टोरी

भारतीय सेना द्वारा जारी की गयी फोटो (Photo Of Him Manav)

yeti him manav image

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारतीय सेना ने येती या हिम मानव के लिए कुछ सबूत पेश किये है| इस सबूतों में येती के पैरों के निशान को दिखाया गया है| यह निशान 32×15 इंच के है | इस प्रकार के निशान पहले केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में मायावी स्नोमैन के देखे गए है |

सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह ट्वीट किया है ’पहली बार भारतीय सेना की एक पर्वतारोही टीम ने मकालू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव ‘येती’ के पैरों के निशान देखे हैं। यह मायावी स्नोमैन इससे पहले केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया है।’ इस ट्वीट में भारतीय सेना ने इससे जुड़ी कुल तीन तस्वीरे शेयर की हैं |

ये भी पढ़ें: गुड फ्राइडे (Good Friday) क्या होता है?

येती हिममानव (Yeti) कौन है ?

येती हिममानव को केवल थोड़े समय के लिए देखा गया है अगले ही पल वह गायब हो जाता है| इससे इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पा रहा है| हिममानव के रहस्य के विषय में लोगों द्वारा सैकड़ों बर्षों से बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी इंसान के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है यह केवल दुर्गम इलाके में ही देखा गया है, निर्जन पहाड़ों के बर्फिली चोटियों के बीच वह कहा गायब हो जाता है वह अभी तक कोई पता नहीं कर सका है| येती इन बर्फिली चोटियों की गुफा में हो सकते है|

ये भी पढ़ें: स्नो एक्सपर्ट में कॅरियर कैसे बनाये

यहाँ पर हमनें आपको येती या हिम मानव के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है|

ये भी पढ़ें: यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल की सूची

ये भी पढ़ें: भारत का नक्शा किसने बनाया

ये भी पढ़ें: भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी, मुद्रा

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा कैसे करे (Chardham Yatra Kaise Kare)