वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) क्या है

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से सम्बंधित जानकारी

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) या विश्व आर्थिक मंच शुरुआत  साल 1971 में कर दी गई थी | इसकी शुरुआत प्रमुख रूप से एक गैर लाभकारी संस्था के तौर पर की गई थी | इसलिए इस संस्था को स्वतंत्र संस्था कहा जाता है | इस विश्व आर्थिक मंच  का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थित है | यह एक ऐसी स्वतंत्र संस्था है, जो निष्पक्ष होकर दुनिया के सभी जरूरी और लाभकारी हितों के लिए कार्य करती है | इसके साथ ही इस मंच देश के सभी बड़े नेता एकत्रित होकर जनता और देश की भलाई के लिए अहम फैसले लेते है | यदि आप भी विश्व आर्थिक मंच के विषय  में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) या विश्व आर्थिक मंच क्या है? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

विश्व मे कितने देश है, इनकी राजधानी एवं मुद्रा

ADVERTISEMENT विज्ञापन

विश्व आर्थिक मंच क्या है?

यह एक ऐसा मंच है, जिसे निजी और सार्वजनिक सहयोग के लिए काम करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था के नाम से जाना जाता है | इसके साथ ही इस मंच पर प्रसिद्ध नेता, उद्योगपति और समाज को आकार देने वाले सांस्कृतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया जाता है और  फिर इस मंच पर क्षेत्रीय और उद्योग से जुड़े  सवाल किये जाते है |

इस बार स्विट्जरलैंड के दावोस में बुधवार 22 जनवरी से विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम-WEF) की 50वीं बैठक शुरू की गई है, जिसमें देशों के सभी दिग्गज नेता, उद्योगपति और बड़ी हस्तियां शामिल हुए थे|  इस बार इस मंच में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, अफगानिस्तान के अशरफ गनी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आ रहें हैं। वहीं भारत की तरफ से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल, राज्यमंत्री मनसुख लाल मंडाविया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पंजाब के वित्त मंत्री, और तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी इस मंच में शामिल होने के लिए उपस्थित होंगे।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

मंत्रियों के साथ-साथ इस मंच पर कुछ प्रमुख उद्योगपति, फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी भाग लिया | इस विश्व आर्थिक मंच में दुनियाभर के 3,000 से अधिक प्रतिनिधि  शामिल होने के लिए उपस्थित थे |

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने लिखी कुछ ऐसी बात 

अपने साइट पर संस्था के मिशन का जिक्र करते हुए फोरम ने लिखा है कि, हमारे कामकाज का मुख्य उद्देश्य स्टेक होल्डर कल्चर पर अलग तरीके की संस्थागत संस्कृति स्थापित करना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों का खास ख्याल रखा जाए | यह संस्था निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के अलग अलग संस्थानों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में भी मदद करता है | संस्था का उद्देश्य समाज के उन सभी लोगों को साथ लेकर चलने और उनकी बातों पर चर्चा के लिए है, जो समाज और दुनिया के बदलाव में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं|

यूनेस्को द्वारा घोषित भारत के 37 विश्व धरोहर स्थल की सूची

ADVERTISEMENT विज्ञापन

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का महत्व 

दुनिया के अंतर्गत आने वाले सभी अपने हित के  लिए दूसरे देशों को नुकसान पहुंचाने का काम कर दिखाते है, जिससे दूसरे देशों  को भारी नुकसान का सामना करना पड़  जाता है | इसके बाद इन्ही हालातों को देखते हुए WEF में सामूहिक चर्चा  की  जाने लगी है, जिसके दौरान दुनियाभर के राजनेता, बड़े उद्योगपति, ताकतवर शख्सियत, समाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण एक्टिविस्ट, क्षेत्रीय नेता, किसी खास विषय पर काम कर रहे लोग, चिंतक और विचारक  शामिल होने के लिए उपस्थित होते है |

फोरम का दावा 

फोरम का दावा है कि, वो सार्वजनिक और निजी सेक्टर्स के बीच एंकर की भूमिका  निभाने का अपना कार्य पूरा करता है | इसका मतलब यह होता है कि, वह अपने विचारों के आदान प्रदान का कार्य करता है |  इस मंच पर बड़ी कंपनियों के CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), राष्ट्रीय अध्यक्ष, मंत्री और नीति निर्माता, एक्सपर्ट्स, शैक्षणिक लोग, अंतरराष्ट्रीय संस्थान, युवा, तकनीक अन्वेषक (खोजने वाले) और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों को  भी आमंत्रित किया है |

भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी, मुद्रा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के कार्य 

फोरम कई कार्यों का आयोजन करता है, इसके द्वारा किये जाने वाले कार्य इस प्रकार है-

1.विश्व आर्थिक मंच वार्षिक महोत्सव

प्रत्येक वर्ष स्विट्जरलैंड के दावोस में इस बैठक का आयोजन किया जाता है, जो शीतकालीन के जनवरी महीने में होता है | इसलिए इस वर्ष इस बैठक का आयोजन  20 जनवरी से 24 जनवरी के बीच  किया गया था |  इस बैठक में सभी नेता शामिल  होकर साल भर में दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ेगी इस नीती पर चर्चा  की जाती  है |

2.न्यू चैंपिंयस वार्षिक महोत्सव

इस बैठक का आयोजन चीन में किया जाता है | इसमें नए अविष्कारों, विज्ञान और तकनीक पर चर्चा  की जाती है | इसके आलावा इस बैठक का आयोजन गर्मी के मौसम में किया जाता है | इसलिए इसे समर वार्षिक महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है |

3.ग्लोबल फ्यूचर काउंसिल्स वार्षिक महोत्सव

जब इस बैठक का आयोजन  होता  है, तो इसमें विश्व के ज्ञानी समुदायों को  शामिल किया जाता है, जो बड़े मुद्दों पर अपनी राय देते हैं और विश्व की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण  नीतियों के विषय के बारे में भी बताते है |

4.इंडस्ट्री स्ट्रेटजी मीटिंग

इस बैठक में उद्योग जगत से जुड़े  मुद्दे उठाये जाते  है, जिनपर चर्चा करके भविष्य की दिशा तय की जाती है |

OIC Ka Full Form in Hindi

हमने यहाँ विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के विषय में व्यापक जानकारी साझा की है। इस विषय पर आपके पास कोई सवाल या विचार है, या अगर आप इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी चाहते हैं, तो कृपया टिप्पणियों में पूछें। हम आपकी प्रतिक्रिया की महत्वाकांक्षा रखते हैं और आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार करते हैं। अधिक जानकारी के लिए, हमारी वेबसाइट kaiseinhindi.com पर जाएं।

(Veto power) वीटो पावर क्या है?