PWD क्या होता है?

पीडब्लूडी के बारें में विस्तृत जानकारी (Detailed information about PWD)

प्रत्येक राज्य के विकास के लिए उसके कार्यों को कई विभागों में विभाजित किया जाता है, इन्हीं में से एक विभाग पीडब्लूडी है | इस विभाग द्वारा सड़क, बिल्डिंग, ब्रिज आदि का निर्माण किया जाता है | पीडब्लूडी राज्य स्तर पर कार्य करता हैं | यह विभाग विद्यालय, अस्पताल आदि की मरम्मत का कार्य भी करता है | इस पेज पर PWD के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: NDRF (एनडीआरएफ) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ED (प्रवर्तन निदेशालय) क्या है?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

PWD क्या होता है (What is PWD)

यह एक सरकारी संस्था है, यह विभाग पूर्ण रूप से सरकारी विभाग होता है जिसका कार्य शहरों में सड़कें बनाना, बिल्डिंग बनाना, ब्रिज निर्माण आदि कार्य करना है | यह विभाग इस प्रकार के संसाधनों को उपलब्ध करने का कार्य करता है |

ये भी पढ़ें: NCTE (एनसीटीई) क्या है?

पीडब्लूडी का फुल फॉर्म ( Full Form of PWD )

पीडब्लूडी का फुल फॉर्म Public Works Department होता है, इसे संक्षिप्त में PWD कहा जाता है | इसे हिन्दी में लोक निर्माण विभाग भी कहते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले जाते है?

पीडब्लूडी के कार्य (Work of PWD)

पीडब्लूडी कई कार्यों को पूर्ण करता है, यह सभी कार्य सरकारी होते है इसमें सडक, भवन, पानी की सुविधा, विद्यालय,अस्पताल आदि की मरम्मत आदि शामिल है | मुख्य कार्य इस प्रकार है-

  • सरकारी बिल्डिंग
  • रोड निर्माण
  • पुलों का निर्माण
  • पेयजल व्यवस्था

1.पेयजल की व्यवस्था करना (Arrange Drinking Water)

पीडब्लूडी विभाग शहर के सभी क्षेत्रों मे शुद्ध जल को उपलब्ध कराता है | यह विभाग यदि किसी स्थान पर पानी की पाइप लाइन फट जाती है, तो वह इसकी मरम्मत भी करता है |

2.सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करना (Construction of Government Building)

यह विभाग सरकारी आदेशानुसार शहर मे कही भी सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करता है | इसमें सभी सरकारी कार्यालय आते है |

3.रोड का निर्माण करना (Construction of Road)

इस विभाग के द्वारा शहर के अंदर सभी सड़कों का निर्माण किया जाता है इसके अतिरिक्त वह टूटी हुई सड़कों की मरम्मत भी करता है |

4.पुलों का निर्माण करना (Construction of Bridge)

पीडब्लूडी विभाग अपने क्षेत्र में आने वाले आवश्यकतानुसार सभी पुलों का निर्माण करता है, यदि कोई पुल दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, तो वह उसकी मरम्मत भी करता है |

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 | राज्य पुनर्गठन कैसे होता है?

यहाँ पर हमनें PWD क्या होता है, PWD Full Form in Hindi के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: धारा 370 क्या है

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 35A क्या है ?

ये भी पढ़ें: धारा 144 का मतलब क्या है?

ये भी पढ़ें: मोटर व्हीकल एक्ट क्या है?