पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना से सम्बंधित जानकारी

सरकार देश के किसानो के लिए कई ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिनके माध्यम से सभी किसानो को कई सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है| इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए किसानो के खेती सम्बंधित कई काम आसान हो जाते है| इसी तरह अब हरियाणा सरकार ने पशु पालन करने वाले लोगों के लिए भी पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत कर दी हैं, जिसके माध्यम से पशुपालन किसानो को लाभ प्रदान किया जाएगा | जैसे – गाय का पालन करने वाले लोगों को, भैंस का पालन पोषण करने वाले लोगों को, बकरी पालने वाले लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा | इसलिए यदि आप भी पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन (गारंटी फ्री लोन) कैसे प्राप्त करे| इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है|

जानिये क्या है भारत के नागरिक के मौलिक अधिकार !

ADVERTISEMENT विज्ञापन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना

हरियाणा सरकार द्वारा अभी कुछ समय पहले ही पशु किसान क्रेडिट योजना की शुरुआत की गई | यह एक ऐसी योजना है, जिसका लाभ पशु रखने वाले या फिर कम जमीन वाले किसान या बिना जमीन वाले लोग जो पशु रखते है  वो इस योजना का लाभ उठा सकते है, क्योंकि इस योजना की शुरुआत  पशु पालन  करने वाले लोगों को कुछ सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है | पशुपालन करना भी एक व्यापार होता है, लेकिन कुछ समस्याओं की वजह से कई पशु व्यापारियों के सामने अपने पशुओ को बेचने तक की नौबत आ जाती है, क्योंकि पैसों की कमी के चलते वो बीमार पशु का इलाज नहीं करवा पाते  है और उन्हें अपने पशुओं को बेचना ही पड़ जाता है | 

इन्ही समस्याओं को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कार्ड पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना योजना  की शुरुआत कर दी है इस योजना में लोगों को प्रति पशु लाभ प्रदान किया जाएगा, जिसके अंतर्गत एक गाय रखने वालो को  40783 रु तक का लाभ  प्राप्त हो सकता है और वहीं भैस रखने वालो को प्रति एक भैस  60249 रु  प्रदान किये जाएंगे  | किसान  इस योजना में शामिल होकर  1.60 लाख तक लाभ उठा सकता है| पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की पूरी जिम्मेदारी पशु चिकित्सकों और वीएलडीए  को सौंपी गई है, जो किसानो को पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ 

  1. पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना सीमांत और छोटे किसानों को प्राप्त होगा, जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं और उनके अपने पास अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं |
  2. गाय का पालन करने वाले किसान को ₹40783 प्रति गाय लोन के रूप में  प्रदान किया जाएगा ।
  3. भैंस का पालन करने वाले किसान को  ₹60249 प्रति भैंस  प्राप्त होगा |
  4. कुछ पशु किसान ऐसे भी होते हैं, जो बकरी का पालन करते हैं है तो  ऐसे किसानों को ₹ 4063  प्रदान किये जाएंगे|
  5. इसी तरह  साल सूअर का पालन  करने वाले लोगों को  ₹16337 प्रतिवर्ष का लाभ प्रदान किया जाएगा |

जहां झुग्गी वहां मकान योजना

पशु क्रेडिट कार्ड योजना 2020 के दस्तावेज़ (पात्रता)

  • पशु क्रेडिट कार्ड योजना में शामिल होने वाले आवेदक को हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है |
  • आवेदक के पास आधार कार्ड ,पेन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड होनी चाहिए |
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन को अपना मोबाइल नंबर देना होता है |
  • इसके साथ ही आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटो होनी जरूरी है |

 पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2020 से सम्बंधित जानकारी 

इस योजना  के अंतर्गत एक गाय पर किसानो को 40783 रूपये का ऋण प्रतिमाह 6 बराबर किश्तें प्रदान की जाएंगी, जिसका किसानो को प्रतिमाह 6797  रूपये क्रेडिट  कार्ड के ज़रिये  प्रदान किये जाएंगे |  इस तरह 6 महीने में कुल राशि 40783 रुपये आपको प्राप्त हो जाएंगे, जिसके बाद आपको 1 साल के अंतर्गत 4% वार्षिक ब्याज (4% Annual Interest) के साथ वापस करने होंगे| इसके अलावा किसान जिस दिन अपनी पहली क़िस्त प्राप्त करेगा उसी दिन से किसान के 1 साल का समय भी शुरू हो जाएगा |

ऋण से सम्बंधित जानकारी 

जब  किसान पशु किसान क्रेडिट कार्ड से पहली बार किसी बैंक से राशि  निकाल लेगा और इसके बाद उसे खर्च करने के एक साल की समयावधि के अंदर किसान को किसी भी एक दिन उस बैंक जाकर एक बार पूरी राशि जमा करवानी  आवश्यक होगी  | ऐसा करना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि साल में एक बार ऋण मात्रा शून्य  हो सके | यदि किसान ऐसा नहीं करता है, तो उसे ब्याज राशि पर चार प्रतिशत की छूट  प्राप्त नहीं हो पाएगी और डिफाल्ट के दिनों में 12 प्रतिशत ऋण का भुगतान  अलग करना पड़ सकता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

प्रतिपशु वित्तीय पैमाना

  • गाय 40783
  • भैंस 60249
  • भेड़-बकरी 4063
  • सूअर 16337

(योगी) उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (Swarojgar Yojana)

यहाँ पर आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे |

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) की लिस्ट कैसे देखे