ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ई मंडी पोर्टल से सम्बंधित जानकारी (E Mandi Portal)

उत्तर प्रदेश की मंडी समिति थोक व्यापारियों के लिए प्रदेश भर में व्यापार करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस ई मंडी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यापारी घर बैठे मंडी का रेट पता कर सकता है, और बड़े किसान भी इसमें ऑनलाइन रजिस्टर्ड हो सकते है | किसान भी इस पोर्टल के माध्यम से अपना अनाज, सब्जी या अन्य चीजे पोर्टल के माध्यम से मूल्य जानकर बेच सकते है | सरकार का इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारियों और किसानों को सुविधा प्रदान करना है| प्रदेश का कोई भी व्यापारी इस ई मंडी पोर्टल के माध्यम से अपने लाइसेंस के लिए भी आवेदन यहां पर कर सकता है | यदि आप भी ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, E Mandi Vyapar के बारे में जानना चाहते है तो यहां पर इसकी जानकरी उपलब्ध कराई गई है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री शिक्षुता (अप्रेंटिस) प्रोत्साहन योजना

emandi.upsdc.gov.in पोर्टल की जानकारी

उत्तर प्रदेश में किसानों और व्यापारियों को सुविधा देने के लिए emandi.upsdc.gov.in पोर्टल जारी किया जिसके द्वारा मंडी संबंधित कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी | अब यदि कोई भी व्यापारी या किसान इंटरनेट माध्यम से अपना ई-लाइसेंस भी इस पोर्टल के माध्यम से बनवा सकता है और जिसके लिए एसबीआई (SBI) कलेक्ट के द्वारा निर्धारित फीस जमा कर सकता है।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

ई मंडी पोर्टल (E Mandi Vyapar) से व्यापारियों दी जाने वाली सुविधाएं

ई मंडी पोर्टल के माध्यम से अब व्यापारियों को काफी सुविधाएँ प्राप्त होंगी, व्यापारियों को प्राप्त होने वाली सुविधाएँ इस प्रकार है-

  1. मंडी परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारियों हेतु डिजिटल व्यापर (ई मंडी) की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है |
  2. “ई मंडी” (upsdc.gov.in) पोर्टल से व्यापारी ऑनलाइन आवेदन करके लाइसेंस भी बनवा सकते है|
  3. व्यापारी अपने खरीद फरोख्त को ऑनलाइन प्रपत्र – 6,9 जारी करके आसानी से दर्ज कर सकते है | मंडी से प्रपत्र बुक प्राप्त करने के झंझट से छुटकारा मिल जायेगा |
  4. “ई मंडी” में गेट पास के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था की गई है, अतः इसके लिए व्यापारी को गेट पास ऑप्शन पर जाकर गेट पास प्राप्त करे |
  5. व्यापारियों के विभिन्न रजिस्टर ई – मंडी पोर्टल स्वयं बनते है, तथा रजिस्टर मैंटेन करने में स्वतंत्रता होती है |
  6. ई मंडी के द्वारा कहीं से भी तेज और आसानी से कार्य करने की सुविधा प्राप्त होती है |
  7. व्यापारियों की सहायता के लिए सभी मंडी समितियों में “डिजिटल व्यापार सुविधा केंद्र” बनाये गए है |
  8. व्यापारी “डिजिटल व्यापार सुविधा केंद्र” के माध्यम से निशुल्क कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है |
  9. यूनिफाइड लाइसेंस और ई मंडी एक से अधिक मंडी से व्यापार करने का अवसर प्रदान करता है|

जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ई मंडी पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

सर्व प्रथम व्यापारी को “ई मंडी” (emandi.upsdc.gov.in) पोर्टल पर जाना होगा |

यहाँ पर आप अपने विषय से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए सम्बन्धी विषय के आप्शन पर क्लिक करके प्राप्त करे|

अब व्यापारी के सामने विविध, लाइसेंस, प्रपत्र 6,प्रपत्र 9/प्रपत्र 9 (द्वितीय), गेटपास, वाह्य पर्ची, प्रपत्र 7 से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करने लिए ऑप्शन आएगा |

इसके अलावा इस पोर्टल पर व्यापारियों के लिए अन्य सुविधाएं भी दी गई है |

क्या है स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया

ई मंडी से संपर्क करें

18001804555, 155241 ( व्यापारी हेतु )

Mob / Whatsapp No. – 8765958629 ( मंडी समिति हेतु )

For Complaint / Feedback Visit Here..

किसान मंडी भवन, विभूति खंड गोमतीनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

यहाँ पर हमनें ई मंडी पोर्टल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई है| यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे |

पशुपालन लोन किस योजना के अंतर्गत ले