भारत में किस राज्य में कितने IAS है
भारत में प्रशासनिक सेवा में आईएएस (Indian Administrative Service) का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है, अधिकांश छात्र इस पद पर कार्य करने के इच्छुक होते है, परन्तु इसकी परीक्षा में बहुत ही कम छात्र सफल होते है, इसकी परीक्षा को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित किया जाता है | भारत में कितने आईएएस (IAS) अफसर है किस राज्य में कितने IAS है, इसके विषय में यहाँ बताया जा रहा है |
ये भी पढ़े: आईएएस कैसे बने ?

ये भी पढ़े: आईपीएस (IPS) कैसे बने
भारत में कितने आईएएस (IAS) अफसर है ?
देश के सबसे मजबूत ढांचा के रूप में आइएएस को माना जाता है, वास्तविक रूप से देश का पूरा संचालन आईएएस ऑफिसर की सहायता से किया जाता है | भारत में आईएएस के 6500 पद स्वीकृत है, जिसमे की 5004 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है, वर्तमान समय में अभी भी 1496 पद रिक्त है |
ये भी पढ़े: IRS (Indian Revenue Service) Officer कैसे बने
आईएएस अधिकारी की प्रमुख कार्य
- आईएएस अधिकारी को जब क्षेत्रीय पदों पर तैनात किया जाता है, तब वह एसडीएम या एडीएम, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के रूप में कार्य करते है उस समय वह राजस्व से सम्बंधित कोर्ट का निर्माण करते है तथा राजस्व एकत्रित करते है |
- एक आईएएस अधिकारी कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उत्तरदायी होता है |
- आईएएस अधिकारी सरकार के एजेंट के रूप में कार्य करता है अर्थात जनता और सरकार के बीच मध्यवर्ती के रूप में कार्य करता है |
- आईएएस अधिकारी संबंधित मंत्रालय या विभाग के मंत्री प्रभारी के परामर्श के अनुसार अपनी नीति का निर्माण करता है तथा प्रशासन को कानून के अनुसार चलाने का प्रयास करता है |
- आईएएस अधिकारी को प्रमोशन के बाद केंद्रीय सचिवालय में कैबिनेट सचिव, सचिव, अपर सचिव (अतरिक्त सचिव), संयुक्त सचिव व राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव/विशेष मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर तैनात किया जाता है, उस समय यह राज्य की नीति बनाने में अपना सहयोग देता है |
ये भी पढ़े: UPPSC सिलेबस की सम्पूर्ण जानकारी
किस राज्य में कितने IAS है
राज्य | कुल स्वीकृत पद | कुल नियुक्त पद | रिक्त पद |
उत्तर प्रदेश | 621 | 515 | 106 |
मध्य प्रदेश | 439 | 341 | 98 |
महाराष्ट्र | 361 | 313 | 48 |
तमिलनाडु | 376 | 289 | 87 |
एजीएमयूटी | 337 | 279 | 58 |
पश्चिम बंगाल | 359 | 277 | 82 |
बिहार | 342 | 243 | 99 |
राजस्थान | 313 | 243 | 70 |
गुजरात | 297 | 241 | 56 |
असम-मेघालय | 263 | 221 | 42 |
कर्नाटक | 314 | 215 | 99 |
पंजाब | 221 | 182 | 39 |
ओडिशा | 237 | 178 | 59 |
आंध्र प्रदेश | 211 | 170 | 41 |
हरियाणा | 205 | 155 | 50 |
छत्तीसगढ़ | 193 | 154 | 39 |
केरल | 231 | 150 | 81 |
झारखंड | 215 | 144 | 71 |
तेलंगाना | 208 | 130 | 78 |
हिमाचल प्रदेश | 147 | 115 | 32 |
जम्मू और कश्मीर * | 137 | 91 | 46 |
मणिपुर | 115 | 91 | 24 |
उत्तराखंड | 120 | 87 | 33 |
त्रिपुरा | 96 | 76 | 20 |
नगालैंड | 94 | 67 | 27 |
सिक्किम | 48 | 37 | 11 |
कुल | 6500 | 5004 | 1496 |
ये भी पढ़े: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करे
आईएएस अधिकारी को आवंटित पद
आईएएस अधिकारी आवंटित पद इस प्रकार है-
क्षेत्र में पद
1. | उप जिलाधिकारी |
2. | अपर जिलाधिकारी |
3. | जिलाधिकारी |
4. | मंडलायुक्त |
ये भी पढ़े: परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए
राज्य सरकार में आईएएस का पद
1. | अवर सचिव |
2. | उप सचिव |
3. | संयुक्त सचिव |
4. | विशेष सचिव |
5. | सचिव |
6. | प्रमुख सचिव |
7. | मुख्य सचिव |
ये भी पढ़े: Reasoning को कैसे बनाये आसान
केंद्र सरकार में आईएएस का पद
1. | सहायक सचिव |
2. | अवर सचिव |
3. | उप सचिव |
4. | निदेशक |
5. | संयुक्त सचिव |
6. | अपर सचिव |
7. | सचिव |
8. | भारत के कैबिनेट सचिव |
हमने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के बारे में जानकारी साझा की है। टिप्पणी बॉक्स के माध्यम से सवाल पूछें या अतिरिक्त जानकारी की तलाश करें। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का उत्सुकता से इंतजार करेंगे।
ये भी पढ़े: कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी कैसे करे
ये भी पढ़े: विभिन्न स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कैसे करे
ये भी पढ़े: शादीशुदा अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे कर सकते है ?