जी-7 क्या है?

जी-7 (G-7) के विषय में जानकारी

पूरे विश्व में 190 से भी अधिक देश है | कुछ देश बहुत ही बड़े है और बहुत ही शक्तिशाली है तथा कुछ देश छोटे और कम विकसित है | कई देशों ने अपनी सांस्कृतिक और आर्थिक आधार पर एक दूसरे की सहायता करने के लिए छोटे-छोटे समूह का निर्माण किया है जैसे  सार्क, आसियान, G20, ब्रिक्स, G7 इत्यादि | यह सभी देश समय-समय पर अपने विचारों का आदान-प्रदान, समस्याओं के हल तथा एक दूसरे की सहायता के लिए सम्मलेन का आयोजन करते रहते है | इस पेज पर जी-7 क्या है, जी-7 के सदस्य देश कौन है, महत्त्व के विषय में जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़ें: विश्व मे कितने देश है, इनकी राजधानी एवं मुद्रा

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची

ADVERTISEMENT विज्ञापन

जी-7 क्या है (What is G-7)?

जी-7 एक अंतर्राष्ट्रीय अंतर सरकारी संगठन है | इसका निर्माण दुनिया के सात सबसे बड़े देश करते है | यह देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ ग्लोबल नेट वर्थ (वैश्विक शुद्ध संपत्ति 317 ट्रिलियन डॉलर) में 58% से अधिक का योगदान करते है | इसके अतिरिक्त जी-7 विश्व की कुल GDP की 32% का प्रतिनिधित्व करता है | इसमें यूरोपीय संघ को भी आमंत्रित किया जाता है | यह देश G 7+5 के तहत अलग-अलग देशों को आमंत्रित करते है |

ये भी पढ़ें: जानें देश के टॉप 10 वैज्ञानिको के बारें में

जी-7 के सदस्य (Member) देश कौन है?

जी-7 के सदस्य देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट, जापान है | मार्च 2014 में रूस को G8 देशों के समूह से निलंबित कर दिया गया था |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी, मुद्रा

जी-7 स्थापना (Establishment)

जी-7 की स्थापना 1975 में की गयी थी उस समय इसमें सिर्फ 6 सदस्य देश थे तब इसे जी-6 के नाम से जाना जाता था | 1976 में कनाडा इसका सदस्य बन गया तब इसके सदस्यों की संख्या साथ हो गयी है इसलिए इसे जी-7 कहा जाता है |

ये भी पढ़ें: विदेश में पढ़ने के लिए जानिये कैसे ले Bank से Education लोन

महत्त्व

जी-7 के देश विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ ग्लोबल नेट वर्थ (वैश्विक शुद्ध संपत्ति 317 ट्रिलियन डॉलर) में 58% से अधिक का योगदान करते है साथ ही वह विश्व की कुल GDP की 32% का प्रतिनिधित्व करता है | इसलिए संगठन विश्व की राजनीति में बहुत ही महत्त्व रखता है | जी-7 शामिल देश प्रति वर्ष अपने अधिवेशन में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित करते है | इन संगठनों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की जाती है और वर्त्तमान समस्याओं का हल निकाला जाता है |

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं उनके नाम (Total Number of District in UP)

यहाँ पर हमनें जी-7 क्या है, जी-7 के सदस्य देश के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges की सूची

ये भी पढ़ें: शिमला समझौता क्या है?

ये भी पढ़ें: जीडीपी (GDP) क्या होता है?