IFSC Code क्या है

IFSC Code के बारे में जानकारी

IFSC Code प्रत्येक बैंक शाखा की पहचान संख्या है, इसकी आवश्यकता पैसे के आदान-प्रदान में होती है, यह 11 अंकों का एक कोड है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा प्रत्येक बैंक की शाखा को प्रदान किया गया है | इस कोड की सहायता से भारतीय रिजर्व बैंक किसी भी शाखा के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती है | IFSC Code क्या है, इसका उपयोग कैसे किया जाता है ? इससे सम्बंधित जानकारी आपको इस पेज पर विस्तार से दे रहे है |

ये भी पढ़े: बैंक चेक (Bank Cheque) कैसे भरे ?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

 ये भी पढ़े: कैंसिल चेक (Cancel Cheque) क्या होता है 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

IFSC Code क्या है ?

ifsc code

यह 11 अंको का Code होता है, इसमें प्रथम चार अंक बैंक के विषय में जानकारी प्रदान करते है, पाँचवा अंक 0 होता है, जो भविष्य में प्रयोग के लिए निर्धारित रहता है, अथार्त जब नए बैंक शाखा खुलते है, उस समय यह अंक प्रयोग किया जा सकता है | अंतिम 6 अंक बैंक की शाखा के विषय में जानकारी प्रदान करता है | इस कोड के माध्यम ब्रांच की लोकेशन के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है | प्रत्येक चेक बुक में IFSC Code प्रदान किया जाता है, बैंक के कर्मचारी आपकी चेक को देख कर इसके विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है |

ये भी पढ़े: *99# USSD Banking सर्विस का उपयोग कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

IFSC Code की आवश्यकता और उपयोग 

एक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में धन का ट्रांसफर करने के लिए IFSC Code की आवश्यकता होती है, यदि आपको अपने खाते में रूपये का आदान-प्रदान करना है, तो यह आप RTGS, NEFT, UPI के माध्यम से कर सकते है, इनका प्रयोग करने में आपको IFSC Code की आवश्यकता होगी, बिना IFSC Code के आप धन का आदान-प्रदान नहीं कर सकते है, यदि आप नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे भेजते है, तो आपको उसमे बेनिफिशियल को जोड़ने के लिए IFSC Code की आवश्यकता होगी |

ये भी पढ़े: मंथली एवरेज बैलेंस (Monthly Average Balance) क्या है

IFSC Code का फुल फॉर्म

IFSC Code का पूरा नाम भारतीय वित्तीय प्रणाली सहिंता (Indian Finance System Code) है | यह प्रत्येक बैंक शाखा का अपना एक Unique Code है |

IFSC Code कैसे पता करे

जब आपको किसी को डिजिटल माध्यम से धन का हस्तांतरण करना होता है, उस समय आपको IFSC कोड की आवश्यकता होती है, इसकी जानकारी आप इस प्रकार से प्राप्त कर सकते है |

वेबसाइट के माध्यम

आप अपनी बैंक की वेबसाइट पर जाकर अपनी शाखा के IFSC Code की जानकारी प्राप्त कर सकते है, इसके अतिरिक्त कई वेबसाइट है, जो आपको भारत के सभी बैंक शाखा के IFSC Code को प्रदान करती है, आप वहां से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है |

ये भी पढ़े: SBI Online Account घर बैठे कैसे Open करें

बैंक शाखा से

आप अपनी बैंक शाखा में जानकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है, वहाँ से आपको इसके विषय में पूरी जानकारी सरल शब्दों में प्राप्त हो जाएगी |

चेक बुक

यदि आप चेक बुक का प्रयोग करते है, तो आप वहां से IFSC Code के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है |  

यहाँ पर हमनें आपको IFSC Code के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) क्या है ?

ये भी पढ़े: क्या है Unified Payment Interface

ये भी पढ़े: PF अकाउंट का UAN Number कैसे चेक करे