Forex Reserve Meaning in Hindi

फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व देशों से संबंधित जानकारी

विदेशी मुद्रा के आरक्षित भंडार को फोरेक्स रिज़र्व्स या एफएक्स (FX) आरक्षित निधियों का भंडार  कहा जाता है | यह एक ऐसा आरक्षित भण्डार होता है,  जिसमें साधारणतया विदेशी मुद्रा और सोना, एसडीआर (SDR) एवं आईएमएफ (IMF) की आरक्षित भण्डार की अवस्थितियां शामिल  होती हैं। इसके साथ ही इसे सही मायने में आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय आरक्षित निधियां या अंतरराष्ट्रीय आरक्षित निधियां भी माना गया है। ये कई मुद्राओं  में आरक्षित होकर केंद्रीय बैंक के कब्जे में सुरक्षित  है | इसके अलावा अभी  27 दिसम्बर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.52 अरब  डॉलर की वृद्धि के साथ अपने सर्वोच्च स्तर 457. 468 अरब डॉलर तक पहुँच चुका है और वर्तमान समय में विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत का 8वां स्थान है जहाँ चीन पहले स्थान पर है | यदि आप भी फोरेक्स एक्सचेंज के विषय में जानना चाहते हैं तो यहाँ पर आपको Forex Reserve Meaning in Hindi, फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व देशों की सूची की पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है | 

वित्त आयोग (Finance Commission) क्या है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Forex Reserve Meaning (हिंदी में)

फोरेक्स रिज़र्व किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग होता हैं। यह एक ऐसा भण्डार होता है, जिसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमा पूंजी, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाता है| इसके साथ ही इसमें विशेष आहरण अधिकारों , सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को भी शामिल किया जाता है।  

27 दिसम्बर, 2019 की फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $424.93 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $ 27.39 बिलियन
  • आईएमएफ के साथ एसडीआर: $ 1.44 बिलियन
  • आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति: $ 3.70 बिलियन

विवाद से विश्वास योजना क्या है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

22 नवम्बर का आंकड़ा

22 नवम्बर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 347 मिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ अपने सर्वोच्च स्तर 448.6 अरब डॉलर हो गया है | जानिये इस दिन की भी सूची के विषय में भी, जो इस प्रकार से है-

22 नवम्बर, 2019 की फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व देशों की सूची

  • विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $416.725 बिलियन
  • गोल्ड रिजर्व: $ 26.79 बिलियन
  • आईएमएफ के साथ एसडीआर: $ 1.44 बिलियन
  • आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति: $ 3.635 बिलियन

फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी 

18 मार्च को देश का फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्व एक हफ़्ते के अंतर्गत 2.54 अरब डॉलर बढ़ गया था, और अब यह और अधिक बढ़कर  355.95 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है। इससे पहले इसका रिकॉर्ड और भी ऊंचाई पर पहुंच गया था,जो  19 जून 2015 को 355.46 अरब डॉलर  था और इसके बाद बढ़ते-बढ़ते यह 11 मार्च  2019 को यह 353.41 अरब डॉलर पहुंच गया था।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

वहीं रिजर्व बैंक की ओर से जारी  किये आंकड़ों के मुताबिक़, फॉरेक्‍स एक्‍सचेंज रिजर्व के सबसे बड़े कंपोनेंट फॉरेन करंसी एसेट्स में 18 मार्च को समाप्त में 2.51 अरब डॉलर बढ़ा हुआ है और यह 332.50 अरब डॉलर पर पहुंच गया है | वहीं दूसरी तरफ गोल्‍ड रिजर्व भी छह लाख डॉलर बढ़कर 19.33 अरब डॉलर पहुंच गया है |

(Veto power) वीटो पावर क्या है?

फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व देशों की सूची

क्रम संख्या

देश

बिलियन यूएसडी (USD) (महीने के अंत)

1.

चीन का जनवादी गणराज्य

$ 2648.3 (सितंबर 2010)

2.

जापान

$1118.1 (अक्टूबर 2010)

यूरोज़ोन-

$ 753 (सितंबर 2010)

3.

रूस

$ 497.082 (नवंबर 2010)

4.

चीनी गणराज्य (ताइवान)

$ 383.38 (सितंबर 2010)

5.

सउदी अरब

$ 410 (दिसंबर 2009

6.

भारत

$ 360.214 (8 जुलाई 2016)

7.

दक्षिण कोरिया

$ 293.35 (अक्टूबर 2010)

8.

ब्राज़ील

$ 287 (अक्टूबर 2010)

9.

हॉन्ग कॉन्ग

$ 266.1 (सितंबर 2010)

10.

स्विट्ज़रलैंड

$ 250 (अगस्त 2010)

11.

सिंगापुर

$ 221.4 (अक्टूबर 2010)

12.

जर्मनी

$ 184 (सितंबर 2009)

13.

थाईलैण्ड

$ 159.1 (सितंबर 2010)[10]

14.

अल्जीरिया

$ 157 (सितंबर 2010)[11]

15.

इटली

$ 144 (जून 2010)

16.

फ़्रान्स

$ 143 (जून 2010)

17.

संयुक्त राज्य

$ 129 (जुलाई 2010)

वित्तीय कार्यवाही टास्क फोर्स क्या है?

यहाँ पर हमने आपको  फॉरेक्स एक्सचेंज रिजर्व देशों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है| अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे|

ICJ (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) क्या है?