Tense Chart in Hindi With Rules and Examples

Tense Chart in Hindi 

हमारे देश में प्रत्येक राज्य में अलग- अलग भाषाएं बोली जाती है, इससे एक राज्य के व्यक्ति को दूसरे राज्य की भाषा समझने में काफी  समस्या का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को हिन्दी कुछ स्तर तक ही सहयोग करती परन्तु भारत के कुछ ऐसे राज्य है, जहां पर हिंदी भाषा नहीं बोली जाती है | इस समस्या का समाधान अंग्रेजी (English) भाषा करती है | यह अंतर्राष्ट्रीय भाषा भी है, इसलिए यदि व्यक्ति को अंग्रेजी का सही ज्ञान है, तो वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तियों को सम्बोधित कर सकता है, इसलिए हमे अंग्रेजी भाषा के नियम की सही जानकारी होनी आवश्यक है |Tense क्या होते है, इनके कितने भाग होते है ? इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको इस पेज पर स्टेप बाई स्टेप दे रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: इंग्लिश बोलना कैसे सीखे

Tense क्या है ?

किसी भी व्यक्ति द्वारा की गयी क्रिया के ज्ञान के साथ उस क्रिया के समय और स्थिति के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो उसे Tense कहते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Tense के प्रकार

  • Present Tense (वर्तमान काल)
  • Past Tense (भूतकाल)
  • Future Tense (भविष्य काल)

1.Present Tense (वर्तमान काल)

वह कार्य जो वर्तमान समय में किया गया हो, इसमें क्रिया की पूर्णता की स्थिति के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नही होती है, उसे Present Tense (वर्तमान काल) कहा जाता है |

2.Past Tense (भूतकाल)

वह कार्य जो भूतकाल में समाप्त किया जा चुका हो, तथा कार्य के पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त होती है, उसे Past Tense (भूतकाल) कहा जाता है |

ये भी पढ़े: 12th के बाद कैरियर कैसे बनाये

ADVERTISEMENT विज्ञापन

3.Future Tense (भविष्य काल)

वह कार्य जो भविष्य काल में पूर्ण करने की जानकारी प्रदान करती है, उसे Future Tense (भविष्य काल) कहा जाता है |

यह तीनों tense भी चार- चार प्रकार के होते है, अथार्त इन सभी के चार भाग होते है |

Present Tense (वर्तमान काल) के भाग

  • Present Indefinite Tense
  • Present Continuous Tense
  • Present Perfect Tense
  • Present Perfect Continuous Tense

1.Present Indefinite Tense

इस काल में कार्य वर्तमान समय में होता है, किन्तु कार्य के पूर्ण अथवा अपूर्ण होने के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं होती है |

ये भी पढ़े: कैसे भरे सरकारी नौकरियों के ऑनलाइन फॉर्म

पहचान

इस वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते है, शब्द आते है |

उदाहारण

1.सुरेश रोज़ स्कूल जाता है |

Suresh goes to school daily.

2.मैं जागता हूँ |

I wake up.

2.Present Continuous Tense

इस प्रकार के टेन्स में कार्य के वर्तमान काल में चलने की जानकारी प्राप्त होती है |

पहचान

इस वाक्य के अंत में रहा हूँ, रही हूँ, रहे  हो, रही हो, रहे  हैं, रहा हैं, रही हैं  इत्यादि  |

ये भी पढ़े: 12th Arts के‌ बाद किसी भी क्षेत्र में करियर कैसे बनाए

उदाहारण

1.मैं  पढ़  रहा  हूँ  |

I  am  reading.

2.तुम  दौड़  रहे  हो |

You  are  running.

3.Present Perfect Tense

इस प्रकार के टेन्स में कार्य के पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त होती है |

पहचान

इस वाक्य के अंत में चुका  हूँ  , चुकी  हूँ , चुके  हैं, चुके  हो, चुकी  हो, चुका  हैं, चुकी  हैं इत्यादि |

उदाहारण

1.मैं  खा  चुका  हूँ  |

I  have  eaten.

  1. तुम पढ़  चुके  हो |

You  have  read.

ये भी पढ़े: विलोम शब्द (Opposite Words) in हिंदी

4.Present Perfect Continuous Tense

इस tense मे कार्य चल रहे होने की जानकारी दी जाती है, तथा इसमें समय की जानकारी भी प्रदान की जाती है |

पहचान

समय + रहा है,  समय + रही है, समय + रहे हैं इत्यादि |

उदाहारण

1.वह 2 बजे से दौड़ रहा है |

He has been running since 2 o’clock.

2.तुम अपना काम कई दिनों से कर रहे हो |

You have been doing your work for so many days.

Past Tense

Past Tense चार प्रकार के होते हैं

  • Simple Past Tense
  • Past Continuous Tense
  • Past perfect Tense
  • Past Perfect continuous Tense

1.Simple Past Tense

इस tense में भूत काल में किसी व्यक्ति विशेष की आदत, प्रतिदिन की क्रियाएं, तथ्य इत्यादि के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है |

पहचान

वाक्य के अंत में ता था, ती थी, ते थे आदि आते है |

उदाहारण

1.वह बाजार जाता था |

He went to the market.

2.वे ढंग से नहीं सोते थे |

They did not sleep well.

ये भी पढ़े: परीक्षा के लिए Preparation नोट्स कैसे बनाए

2.Past Continuous Tense

जब कर्ता के द्वारा कोई कार्य भूत काल से बिना रुके हो रहा हो होता है, उसे Past Continuous Tense कहा जाता है |

पहचान

रहा था, रही थी, रहे थे आदि |

उदाहारण

1.आकाश हँस रहा था |

Akash was laughing.

2.वह आकाश के साथ खेल रहा था |

He was playing with Akash.

3.Past perfect Tense

जब कर्ता के द्वारा भूतकाल में किये गए किसी कार्य की बात की जाती है और वह कार्य पहले समाप्त हो चुका होता है, उस समय Past Perfect tense का प्रयोग किया जाता है |

पहचान

चुका था, चुकी थी, चुके थे आदि |

ये भी पढ़े: हिंदी में टाइप कैसे करे 

उदाहारण

1.वह अपना पूरा काम कर चुका था |

He had done all his work.

2.तुम मुझसे बता चुके थे |

You had told me.

4.Past Perfect continuous Tense

इस tense मे भूत काल में निर्धारित समय से कार्य चल रहे होने की जानकारी प्रदान की जाती है, यहाँ पर समय की जानकारी भी दी जाती है |

पहचान

समय से + रहा था, समय से + रही थी, समय से + रहे थे  इत्यादि |

1.वह 2 बजे से नहीं दौड़ रहा था |

He had not been running since 2 o’clock.

2.तुम अपना काम कई दिनों से नहीं कर रहे थे |

You had not been doing your work for so many days.

Future Tense

Future Tense चार प्रकार के होते हैं

  • Simple Future Tense
  • Future Continuous Tense
  • Future perfect Tense
  • Future Perfect continuous Tense

ये भी पढ़े: Reasoning को कैसे बनाये आसान

1.Simple Future Tense

कर्ता द्वारा जो कार्य भविष्य में किया जायेगा वह Simple Future Tense में सम्मिलित किये जायेंगे |

पहचान

वाक्य के अंत में गा, गी, गे आदि आते है |

उदाहारण

1.कैलाश अंग्रेजी सीखेगा |

Kailash will learn English.

2.कैलाश अंग्रेजी नहीं सीखेगा |

Kailash will not learn English.

2.Future Continuous Tense

जब कोई कार्य भविष्य काल में बिना रुके हो रहा होगा, तो उस वाक्य के लिए Future Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है |

पहचान

वाक्य के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे आदि शब्द आते है |

ये भी पढ़े: विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं

उदाहारण

1.आकाश हँस रहा होगा |

Akash will be laughing.

2.वह आकाश के साथ खेल रहा होगा |

He will be playing with.

3.Future Perfect Tense

इस Tense में भविष्य काल में कर्ता के द्वारा ऐसे समय की बात की जाती हैं जिसमे वह कार्य पहले समाप्त हो चुका होगा तो इस वाक्य में Future Perfect Tense का प्रयोग किया जाता है |

पहचान

चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे आदि आदि शब्द आते है |

उदाहारण

1.वह अपना पूरा काम कर चुका होगा |

He will have done all his work.

2.तुम मुझसे बता चुके होगे |

You will have told me.

ये भी पढ़े: साइबर लॉ में करियर कैसे बनाये 

4.Future Perfect Continuous tense

जब कर्ता के द्वारा भविष्य काल में कोई कार्य निर्धारित समय के साथ बिना रुके हो रहा होगा, उस समय Future Perfect Continuous Tense का प्रयोग किया जाता है |

पहचान

समय से + रहा होगा, समय से + रही होगी, समय से + रहे होंगे  |

उदाहारण

1.वह 2 बजे से पढ़ रहा होगा |

He will have been studying from 2 o’clock.

2.वे 3 घंटे से सो रहे होंगे |

They will have been sleeping for 3 hours.

ये भी पढ़े: Career In Law After 12th-Graduation

  Present Tense Past Tense Future Tense
1. Indefinite ता है,ती है,ते हैं ता था,ती थे, ते थे गा, गी, गे
(V1st+s या es) Do / Does Did Shall / Will
Present T. Past T. Future T.
2. Continuous रहा है,रही है,रहे हैं रहा था,रही थी,रहे थे रहा होगा,रही होगी,रहे होंगे
(Verb ki 1st form+ing) Is / Am / Are Was / Were Shall be / Will be
प्रेजेंट टेंस पास्ट टेंस फ्यूचर टेंस
3.Perfect चुका है,चुकी है,चुके हैं चुका था, चुकी थी, चुके थे चुका होगा,चुकी होगी,चुके होंगे
(Verb ki 3rd) Has / Have Had Shall have / Will have
Present Past Future
4. Perfect Continuous रहा है + time… रहा था + time… रहा होगा + time…
Have/Has been + 1st form +ing Had been+ 1st form + ing Will have been + 1st form + ing

यहाँ पर हमनें आपको Tense के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: किसी भी subject को कैसे याद किया जाए