राजीव गांधी खेल रत्न क्या है

राजीव गांधी खेल रत्न से संबंधित जानकारी

राजीव गांधी खेल रत्न एक ऐसा रत्न है, जो भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार कहा जाता  है। इस पुरस्कार का नाम पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार भी खिलाड़ियों की जीत पर उन्हें सम्मान देने के लिए प्रदान किया जाता है , जिसमे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 7.5 लाख रुपये पुरस्कृत  खिलाड़ी  को दिए जाते है| इसके साथ ही पुरस्कार प्राप्त नागरिकों को  रेलवे की मुफ्त पास सुविधा भी दी जाती है| इसके माध्यम से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार  प्राप्त करने वाले नागरिक राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। यदि आप भी राजीव गांधी खेल रत्न के विषय में जानना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको राजीव गांधी खेल रत्न क्या है, राजीव गांधी खेल रत्न किसे दिया जाता है, इतिहास और राशि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न कब मिला

राजीव गांधी खेल रत्न का इतिहास

राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला खिलाड़ियों का सबसे बड़ा सम्मान होता है | इस सम्मान की शुरुआत 1991 से 1992 तक कर दी गई थी | यह पुरस्कार खिलाड़ियों को खेल के प्रति  और अधिक उत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है | इसलिए राजीव गांधी खेल रत्न की शुरुआत खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता लाने के लिए कर दी गई थी | खेल में विजेता घोषित किये जाने वाले खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

राजीव गांधी खेल रत्न

राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को राजीव गांधी रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है | जैसे- एशियाई खेलों में  भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने  गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले भारत के 9वें पहलवान हैं | उन्होंने यह पुरस्कार  2018 के राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल में  प्राप्त किया  था | इसके साथ ही  उन्हें 2018 के विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में  सिल्वर पदक से सम्मानित किया गया  था | इसके अलावा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली दीपा मलिक  पहली महिला पैरा-ऐथलीट बन गईं हैं।  इसके साथ ही उन्हें हिमालय कार रैली में भी बुलाया गया था | ये हिमालय कार रैली में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला है |

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) क्या है ?

राजीव गांधी खेल रत्न की महत्पूर्ण जानकारी

पुरस्कार का वर्ग

खेल

स्थापना वर्ष

1991-92

पुरस्कार राशि

7,50,000

प्रथम विजेता

विश्वनाथन आनन्द

2019 के विजेता

बजरंग पूनिया (कुश्ती) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)

पिछला/पिछले विजेता (2018)

मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) और विराट कोहली (क्रिकेट)

विवरण

भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार

डॉ. अब्दुल कलाम को भारत रत्न कब मिला 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

राजीव गांधी खेल रत्न की राशि

इस सम्मान में विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नक़द इनाम प्रदान किया जाता  है। वहीं वर्ष 2004-05 तक, खिलाड़ियों को  5,00,000/- नकद रूपये दिए जाते थे, लेकिन अब खिलाडियों को  7,50,000 नकद प्राप्त होते है। विजेता बनने वाले खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न  से प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है| इसके अलावा भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा भी मिलती है।   

मैन बुकर पुरस्कार (Booker Prize) क्या है

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की सूची

वर्ष 

   नाम

खेल

1991-92

विश्वनाथन आनन्द

शतरंज

1992-93

गीत सेठी

बिलियर्ड्स

1993-94

होमी मोतीवाला (संयुक्त)

 

1993-94

पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (संयुक्त)

नौकायन

1994-95

कर्णम मल्लेश्वरी

भारोत्तोलन

1995-96

कुंजारानी देवी (संयुक्त)

भारोत्तोलन

1996-97

लिएंडर पेस (संयुक्त)

टेनिस

1997-98

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट

1998-99

ज्योतिर्मय सिकदार

एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)

1999-2000

धनराज पिल्लै

हॉकी

2000-01

पुलेला गोपीचंद

बैडमिंटन

2001

अभिनव बिंद्रा

शूटिंग

2002

अंजली वेद पाठक (संयुक्त)

शूटिंग

2002

के.एम. बीनामोल (संयुक्त)

एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)

2003

अंजू बॉबी जॉर्ज

एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड)

2004

राज्यवर्धन सिंह राठौर

शूटिंग (निशानेबाज़ी)

2005

पंकज आडवाणी

बिलियर्ड्स और स्नूकर

2006

मानवजीत सिंह संधू

शूटिंग

2007

महेन्द्र सिंह धोनी

क्रिकेट

2009

मैरी कॉम (संयुक्त)

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)

2009

विजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त)

बाक्सिंग (मुक्केबाज़ी)

2009

सुशील कुमार (संयुक्त)

कुश्ती

2010

साइना नेहवाल

बैडमिंटन

2011

गगन नारंग

निशानेबाज़ी

2012

विजय कुमार

निशानेबाज़ी

2012

योगेश्वर दत्त

कुश्ती

2013

रोंजन सोढ़ी

निशानेबाज़ी

2015

सानिया मिर्जा

टेनिस

2016

पी.वी. सिंधु

बैडमिंटन

2016

दीपा करमाकर

जिम्नास्टिक

2016

जीतू राय

निशानेबाज़ी

2016

साक्षी मलिक

कुश्ती

2017

सरदार सिंह

हॉकी

2017

देवेंद्र झांझरिया

जेवलिन थ्रो

2018

विराट कोहली

क्रिकेट

2018

साइखोम मीराबाई चानू

भारोत्तोलन

2019

बजरंग पूनिया

कुश्ती

2019

दीपा मलिक

पैरा एथलेटिक्स

मेजर ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyan Chand Award) क्या है

यहाँ पर हमने आपको राजीव गांधी खेल रत्न के विषय सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है | यदि इस जानकारी से सम्बंधित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे|

पद्म विभूषण पुरस्कार क्या होता है