दीपावली कब है 2019 में, दीपावली शुभकामना सन्देश

कब है 2019 में दीपावली

भारतीय संस्कृति में दीपावली त्यौहार का प्रमुख स्थान है, यह त्यौहार सम्पूर्ण भारत के अतिरिक्त विश्व के कई देशों में मनाया जाता है, यह त्यौहार मुख्य रूप से हिन्दू, सिख, जैन और बौद्ध समुदाय के द्वारा मनाया जाता है | इसमें सभी लोग आपसी द्वेष भाव को मिटाकर मिल-जुल कर त्यौहार मानाते है |  यह पांच दिवसीय त्यौहार है | इसमें लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया जाता है | वर्ष 2019 में दीपावली त्यौहार कब है ? इसके विषय में आपको इस पेज पर विस्तार से जानकारी दे रहे है |

ये भी पढ़े: दिवाली (दीपावली) का त्यौहार कैसे मनाया जाता है 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: फ्लिपकार्ट (Flipkart) से शॉपिंग (Shopping) कैसे करे

ADVERTISEMENT विज्ञापन

दीपावली कब है

तिथि दीपावली का दिन विवरण
25 अक्टूबर , (शुक्रवार) धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीप

यह दीपावली का प्रथम दिन है, इस दिन की जाने वाली पूजा को धनत्रयोदशी के नाम जाना जाता है, इस दिन कुबेर देव का पूजन किया जाता है, इस दिन सोना, चांदी के बर्तन, आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है |

26 अक्टूबर 2019, (शनिवार) नरक चतुर्दशी, बंगाली काली पूजा, छोटी दिवाली

26 अक्टूबर 2019 को छोटी दिवाली है, इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, इस दिन शाम को थोड़े से दीपक जलाएं जाते है, इसे काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है|

27 अक्टूबर 2019, (रविवार) दिवाली, लक्ष्मी पूजा, चोपड़ा पूजा, दिवाली देवपूजा

यह दिन सभी अन्य दिनों से सबसे प्रमुख दिन है, इस दिन ही लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाता है, इस दिन पूरे घर को दीपों और लाइट से सजाया जाता है, बच्चे इस दिन मिठाई और आतिशबाजी का आनंद लेते है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन
28 अक्टूबर 2019, (सोमवार) प्रतिपदा तिथि गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा

इस दिन गोवर्धन पूजा की जाती है | इस पर्व को भगवान इंद्र पर भगवान् श्री कृष्ण की विजय के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है |

29 अक्‍टूबर 2019, (मंगलवार) द्वितीय तिथि भाई दूज, भाउ बीज, यम द्वितीय

इस पर्व को भाई दूज के नाम से जाना जाता है, यह  भाई-बहन का पवित्र त्यौहार है, इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं, भाई इसमें बहनों को उपहार देते है | यह दीवाली का आखिरी दिन होता है |

ये भी पढ़े: छठ पूजा कब है

दिवाली पर्व (एक दृष्टि में)

वर्ष 2019 में दीपावली का पर्व 27 अक्‍टूबर 2019
दिन रविवार
दीपावली को मनाने वाले समुदाय हिन्दू, सिख, जैन और बौद्ध
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहर्त 17:57 से 19:53 (5:57 से 7:53 तक)
प्रदोष काल 05:40 से 08:16
वृषभ काल 6:44 से 08:39

ये भी पढ़े: दीपावली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त क्या है ?

दीपावली की पूजा के मुहर्त

दीपावली की पूजा के प्रमुख मुहर्त इस प्रकार से है-

वृश्चिक लग्न

यह दिवाली के दिन में सुबह का समय होता है, इस समय में किसी संस्था के द्वारा पूजा किया जाता है जैसे मंदिर, अस्पताल, विद्यालय इत्यादि |

कुम्भ लग्न

यह दीवाली के दिन में दोपहर का समय होता है, इस समय बीमार व्यक्ति और व्यापार में हानि होने वाले व्यापारियों के द्वारा पूजा किया जाता है |

वृषभ लग्न

यह दीवाली के दिन का सांयकालीन समय होता है, यह पूजा के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है |

सिम्हा लग्न

यह दीपावली की मध्य रात्रि का समय है | इस समय संत और तांत्रिक लोग पूजा का अनुष्ठान करते है |

ये भी पढ़े: भैया दूज कब है

दिवाली हेतु एसएमएस

diwali image1

1.लक्ष्मी आए इतनी कि

सब जगह आपका नाम हो,

दिन रात व्यापार बढ़े

आपका इतना अधिक काम हो,

घर और समाज में

आप बने सरताज,

यहीं कामना है हमारी

आपके लिए,

दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं !

ये भी पढ़े: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए

2.झिलमिलाते दीपों की

रोशनी से प्रकाशित

ये दीपावली आपके

घर में

सुख समृद्धि और

आशीर्वाद ले कर आए

शुभ दीपावली!

ये भी पढ़े: दिवाली में अमेजन से शापिंग कैसे करे 

3.ये दिवाली आपके जीवन

में खुशियों की बरसात

लाए,

धन और शौहरत की

बौछार करे,

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

4.दीपक का प्रकाश हर

पल आपके जीवन में

नई रोशनी लाए,

बस यही शुभकामना

है आपके लिए इस

दीपावली में।

शुभ दीपावली!

ये भी पढ़े: धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय

5.दीपावली आए तो

रंगी रंगोली,

दीप जलाए, धूम

धड़ाका,

छोड़ा पटाखा, जली

फुलझडि़यां

सबको भाए..

आप सबको दीपावली

की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़े: करवा चौथ क्या होता है

6.दीपावली में दीपों

का दीदार हो,

और खुशियों की

बौछार हो।

शुभ दीपावली!

7.इस दिवाली में यही

कामना है कि

सफलता आपके कदम चूमे

और खुशी आपके आसपास हो।

माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे।

ये भी पढ़े: छठ पूजा कब है

दिवाली एसएमएस (अंग्रेजी में)

diwali image2

ये भी पढ़े: दीपावली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त क्या है ?

1.May the festival of light encircle your life with Joy and Happiness.

Success comes at your doorsteps.

With these blessings sending my warm wishes to you on Diwali and always.

2.Hope the festival of lights enlightens your home and heart with peace and serenity.

Wishing you loads of joy and happiness on Diwali.

ये भी पढ़े: धनतेरस कब है

3.This Diwali, may you be blessed with good fortune as long as Ganesha’s trunk, wealth and prosperity as big as his stomach, happiness as sweet as his ladoos and may your trouble be as small as his mouse. Happy Diwali

4.May the Goddess of wealth and the God of Knowledge bless you with their choicest blessings. On this Diwali and always!

5.Let’s hope that Diwali

brings you good luck

and fulfills all your dreams!

Happy Diwali!

6.Please receive our simple Gift of “WISH “”wrapped with LOVE” tied “with CARE” “n sealed with a PRAYER” to keep U & Ur Family ” “SAFE “& HEALTHY” HAPPY DIWALI.

ये भी पढ़े: पटाखे बेचने का लाइसेंस कैसे प्राप्त करे

दीपावली शायरी

1.दीवापली के शुभ अवसर पर याद आपकी आए,

शब्द शब्द जोड़ कर देते तुम्हें बधाई

|| शुभ दीपावली ||

2.तमाम जहाँ जगमगाया

फिर से त्यौहार रौशनी का आया

कोई तुम्हे हमसे पहले ना देते बधाइयाँ

इसलिए ये पैगाम ए मुबारक सबसे पहले भिजवाया|

3.इस दिवाली एक दुआ माँगते हैं हम अपने भगवान से,

चाहते है आपकी खुशी पूरे ईमान से,

सब हसरतें पूरी हो आपकी,

और आप मुस्काराएँ दिल-ओ-जान से!!

4.दीप जलते रहे, मन से मन मिलते रहें

गिले सिकबे सारे दिल से निकलते रहें

सारे विश्व में सुख शांति की प्रभात ले आये

ये दीपों का त्यौहार ख़ुशी की सोगात ले आये..

|| दिवाली की ढेरों शुभकामनायें ||

यहाँ पर हमनें आपको दीपावली त्यौहार के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय

ये भी पढ़े: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए