धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस पर क्या खरीदें 

माता लक्ष्मी के पूजन पर्व दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है, इसे ‘धनवंतरि त्रयोदशी’ भी कहा जाता है | इस दिन देव वैद्य धनवंतरि और कुबेर जी की पूजा अर्चना की जाती है | कुबेर जी को लक्ष्मी जी के खजांची के रूप में माना जाता है | इस दिन सोने- चांदी की कोई चीज या नए बर्तन खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है | इस दिन बाजार में अत्यंत भीड़ होती है | इस पेज पर धनतेरस के शुभ अवसर पर वस्तुओं को खरीदने के विषय में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े: दीपावली कब है 2019 में, दीपावली शुभकामना सन्देश

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: दिवाली (दीपावली) का त्यौहार कैसे मनाया जाता है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए  ?

1.इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदें और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें |

2.अधिकतर लोग दीपावली के समय नयी गाड़ी खरीदते हैं, इस दिन बड़ी संख्या में गाड़ियां खरीदी जाती हैं |  यदि आप भी धनतेरस के दिन नयी गाड़ी खरीदना चाहते है, तो खरीद सकते है |

dhanteras

ADVERTISEMENT विज्ञापन

3.स्वर्ण और चांदी की वस्तुएं खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है |

4.धनतेरस पर यदि कपड़े खरीद रहे हैं, तो आपको सफेद या लाल रंग के कपड़ों को अधिक प्राथमिकता देना चाहिए |

5.धनतेरस पर संपत्ति खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है |

6.दक्षिणवर्ती शंख, कमलगट्टे की माला, धार्मिक साहित्य या रुद्राक्ष की माला इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है | इस दिन प्राणप्रतिष्ठित रसराज पारद श्री यंत्रम घर में लाना भी लाभकारी होता है |

7.यह भगवान धनवंतरि का दिन है, इसलिए इस दिन औषधि भी खरीद सकते है |

8.धनतेरस पर स्टील और पीतल के बर्तन अधिक संख्या में खरीदे जाते है |

9.धनतेरस के अवसर पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है, घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है |

10.धनतेरस के दिन नमक खरीदने से घर में धन और सुख शांति आती है |

ये भी पढ़े: अमेज़न (Amazon) से शॉपिंग (Shopping) कैसे करे

क्या खरीदें ?

धनतेरस पर स्वर्ण और चाँदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, इस दिन चाँदी का सिक्का खरीदा जाता है, धनतेरस में अधिकतर बर्तन खरीदते है, इस दिन पर खरीदी गयी वस्तुओं का पूजन दीपावली वाले दिन किया जाता है | लोग इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते है | इस दिन लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं को घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है, घर- कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में इस दिन मूर्ति लाना धन, सफलता व उन्नति को बढाता है |

धनतेरस पर शंख खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, शंख को खरीदने के बाद इसे सुरक्षित स्थान पर रखे और पूजा के समय इसे भगवान् को समर्पित करे | इसके बाद  प्रतिदिन पूजा के समय बजायें, शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में रोज पूजा में शंख बजाया जाता है, इस घर पर कभी भी मुसीबत नहीं आती |

धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है| इस दिन कुबेर की फोटो खरीदकर लाएं और उसे घर में उत्तर दिशा में स्थापित करें, ऐसा करने से कारोबार में दिन प्रति दिन उन्नति होती रहती है | धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है |

इस दिन मान्यता है कि लक्ष्मी जी को कौड़ियां बहुत पसंद है, इसलिए धनतेरस पर कौड़ियां खरीदना अच्छा माना जाता है|

ये भी पढ़े: दीपावली में फ्लिपकार्ट से शापिंग कैसे करे 

धनतेरस पर क्यों खरीदे बर्तन ?

धनतेरस धन्वंतरी जी का जन्म दिवस है | इन्हें हिन्दू धर्म में देवताओं के वैद्य के रूप में मान्यता प्राप्त है | इस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि होती है, इसलिए इस तिथि को धन त्रयोदशी या धनतेरस कहा जाता है | धन्वंतरी जी की प्रिय धातु पीतल मानी जाती है, इसलिए इस दिन लोग पीतल के बर्तन खरीदना पसंद करते है | वर्तमान समय में पीतल के बर्तनों का चलन कम होता है, इसलिए लोग स्टील के बर्तन खरीदना पसंद करते है |

ये भी पढ़े: दीपावली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त क्या है ?

धनतेरस का महत्व

धनतेरस पर नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ रहता है, इस दिन शुभ मुहूर्त में सात धान्यों की पूजा की जाती है | यह सात धान्य गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर है, पूजन सामग्री में विशेष रुप से स्वर्णपुष्पा के पुष्प से भगवती का पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है | इस दिन भोग के रूप में श्वेत मिष्ठान का प्रयोग किया जाता है | इस दिन लक्ष्मी का पूजन करने का विशेष महत्व है |

ये भी पढ़े: भैया दूज कब है

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक

शाम 7:30 बजे से 9 बजे तक

धनतेरस पर पूजा

dhanteras pooja

  • सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें |
  • चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें |
  • भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें |
  • हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें |

यहाँ पर हमनें आपको धनतेरस के शुभ अवसर पर वस्तुओं को खरीदने के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भैया दूज कब है

ये भी पढ़े: दीपावली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त क्या है ? 

ये भी पढ़े: धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय