कोरोना वायरस (Coronavirus) क्या है

कोरोना वायरस से सम्बन्धित जानकारी

कोरोना वायरस (Corona Virus) एक खतरनाक वायरस है, जो इस समय अधिकतर स्थानों पर अपना प्रकोप दिखा रहा है | इस वायरस को एक प्रकार  का संक्रमित वायरस भी कह सकते है , जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के  माध्यम से फैलता हुआ चला जाता है | यह वायरस जानवरों में भी मौजूद होता है, कहा जाता है कि, सबसे पहले यह कोरोना वायरस समुद्री जीव-जन्तुओ में हुआ था | इसके बाद यह वायरस तेजी के साथ चीन के लोगो में फैलने लगा | इस वायरस की शुरुआत सबसे पहले चीन से हुई थी और अब धीरे-धीरे यह कोरोना वायरस कई देशों के क्षेत्रों में फैल चुका है | इसलिए यदि आप भी इस कोरोना वायरस के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको कोरोना वायरस (Coronavirus) क्या है , कोरोना वायरस के लक्षण व बचने के उपाय क्या है? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Cancer (कैंसर) क्या है?

कोरोना वायरस (Coronavirus) क्या है 

कोरोना वायरस (Coronavirus)  एक संक्रमित वायरस है, जो  सबसे अधिक क्राउडेड एरिया में जाने से  फैलता है क्योंकि, जहां पर एकत्रित लोगों की संख्या बहुत अधिक होती हैं वहां पर यह वायरस सांस या छूने से दूसरे को संक्रमित कर देता है, जिससे यह वायरस बहुत जल्द लोगों में फैल जाता हैं  | इसके अलावा यह वायरस  छींकने, खांसने से भी  एक दूसरे में बहुत तेजी के साथ फैल सकता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

कोरोना वायरस की शुरुआत कहाँ से हुई 

इस जानलेवा कोरोना वायरस (Corona Virus) की शुरुआत सबसे पहले चीन में हुई थी, जिसके बाद अब यह  कोरोना वायरस (Corona Virus) धीरे-धीरे चीन के पड़ोसी मुल्को जैसे-भारत, अमेरिका, तिब्बत, जापान, मंगोलिया और चीन से आये हुए यात्रियो के साथ विश्व के लगभग सभी देशो में  बहुत तेजी के साथ फैल चुका है और बड़ी मात्रा में लोग इस वायरस के शिकार भी होते जा रहे है | वहीं यदि भारत देश की बात करे तो यहाँ पर भी यह वायरस दिल्ली और मुंबई के बाद देश के अन्य शहरों में भी  फैल चुका है जैसे- राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल जैसे शहरों के लोग इस वायरस की चपेट में आने लगे है | 

COVID 19 क्या है

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कुछ ऐसा 

कोरोना वायरस को लेकर चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि, इस खतरनाक कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण का काल दस दिन का होता है और इन दिनों में मरीज का ख़्याल रखना जरुरी है | चीन वहां शहर से दूसरे देशो में आने वाले यात्रियों के जरिये ही कोरोना वायरस (Corona Virus) कदम रख रहा है, इसी की वजह से चीन ने अपने देश में रहने वाले लोगो पर यात्रा करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है |”

ADVERTISEMENT विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण 

कोरोना वायरस ऐसा खतरनाक वायरस हैं, जिसके प्रभाव से मनुष्य की किडनी भी खराब हो सकती है | इस वायरस के हो जाने से लोगों के अंदर जुखाम, गले का दर्द, सांस लेने में समस्या, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं क्योंकि, इस वायरस से ग्रसित लोगों को सांस  लेने में परेशानी होने लगती है  तथा बुखार, खांसी आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती है | और इस वायरस से कारण लोगों के सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, गुर्दे खराब होने की अधिक संभावना रहती है | इसके इस वायरस की चपेट में आने वाले लोग अपनी जान भी गंवा सकते है |  इसलिए जैसे ही आप लोगों को इस तरह के लक्षणों का एहसास हो, वैसे ही तुरंत आप लोग सबसे पहले डॉक्टर के पास जाकर इसके बारे सलाह लें |

आयुष्मान भारत योजना क्या है

कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के उपाय क्या है

  1. कोरोना वायरस से बचने के लिए आप कहीं से भी आये सबसे पहले आप अपने हाथ साबुन-पानी या एल्कोहल युक्त हैंड रब या फिर डॉक्टर द्वारा प्रमाणित किसी भी हैंड वाश से अच्छे से साफ कर लें | इसके बाद ही किसी दूसरी वस्तु को हाथ लगाएं | 
  2. खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या रुमाल से तुरंत ही ढक लें |
  3. अधिकतर घूमने वाले स्थानों पर मास्क लगाकर जाएँ |
  4. मीट व अंडे या अन्य नॉनवेज को अच्छे से पकाने के बाद ही खाएं |
  5. जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों से दूरी बनाकर रखें |
  6. ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कम जाएँ | 
  7. किसी भी सब्जी या फलों को खाने से पहले अच्छी तरह ढो लें, फिर सेवन करें |
  8. हल्दी वाले दूध का सेवन करें |
  9. खाना खाने के बाद गर्म पाने पियें |
  10. सार्वजनिक जगहों तथा सार्वजनिक यातायात के साधनों में कम से कम चीजों को हाथ लगाएं |
  11. बाहर खुले में बनी या खुले में रखी चीजों का सेवन न करें |
  12. कोरोना वायरस (Corona Virus) से प्रभावित क्षेत्र से आये हुए यात्रियों से दूरी बनाकर रखें और यदि उनके अंदर इस वायरस का कोई भी लक्षण नजर आये तो , तुरंत कॉल सेंटर अथवा अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर सम्पर्क कर परामर्श/ उपचार/ जाँच जरूर कराये|
  13. कोरोना वायरस (Corona Virus) होने पर तुरंत ही डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें | इसके लक्षण नजर आने पर स्वयं उपचार न करें |
  14. यदि यह वायरस किसी धातु पर मौजूद है, तो वह धातु पर केवल 12 घंटे तक ही जीवित रहता है, यदि आप ऐसी किसी वास्तु को हाथ लगाते हैं, तो इसके बाद आप अपने हाथों को साबुन और पानी से धो लें | 
  15. यह वायरस 26 से 27 डिग्री तापमान के आने पर मर जाता है | इसलिए जितना हो सके उतना गर्म पिए और सूरज की धूप लें |
  16. चॉकलेट, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, कोल्ड कॉफी, फास्ट फूड, ठंडा दूध, बासी मीठा दूध, बड़ा पाव, बेकरी की बनी चीजें, पेस्टी, केक इस सभी चीजों का सेवन बिलकुल भी न करें क्योंकि, इससे कोरोना वायरस फैलने की अधिक संभावना होती है |

कोरोना वायरस का आकार कितना होता है 

इस वायरस का आकार केवल 400 से 500 माइक्रोन ही होता है | इसलिए इससे बचने के लिए आपको अधिक पैसों वाला मास्क खरीदने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस वायरस को कम दाम वाले मास्क भी रोक सकते है |

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर होता है?

यहाँ पर हमने आपको कोरोना वायरस (Coronavirus) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है |

अस्थमा क्या है?