बार कोड (Barcode) क्या है?

बार कोड किसे कहते है (Barcode Kise Kahte Hai)

आपने घरेलु उपयोग की वस्तुओं जैसे साबुन, तेल, क्रीम इत्यादि में काली–काली लाइन्स को अवश्य देखा होगा| इन लाइनों को ही बार कोड कहा जाता है| इस बार कोड में उस वस्तु के विषय में पूरी जानकारी रहती है| जिससे आपको किसी अन्य स्थान से सूचना प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं रहती है| इस कोड में वस्तु का मूल्य, मात्रा, देश, कंपनी तथा बनाने के समय के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है| इस पेज पर बार कोड क्या है, यह कैसे काम करता है, बार कोड स्कैनर के विषय में बताया जा रहा है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 3D प्रिंटर (Printer) क्या होते है?

बार कोड क्या है (Barcode Kya Hai)

यह किसी उत्पाद के विषय में आंकड़े या सूचना को लिखने की एक विधि है| इस सूचना को बारकोड स्कैनर के द्वारा पढ़ा जाता है| इसमें मूल रूप में समान्तर रेखाओं एवं उनके बीच के अन्तराल का उपयोग किया जाता है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

बारकोड मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है-

1.रेखाकार बारकोड (Linear Barcode) या 1 Dimensional बारकोड

2.द्विबिमीय बारकोड (2 Dimensional Barcodes) या 2D बारकोड (इसे QR कोड के नाम से भी जाना जाता है)

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट्स हिंदी में For Quick Work

 यह कैसे काम करता है (How Do This Work)

कम्प्यूटर केवल बाइनरी लैंगुएज (Binary Language) को समझता है, यह 0 और 1 के रूप में होती है, इसीलिए बारकोड के 95 खानों को केवल 0 और 1 में विभाजित किया जाता है| इसके बाद इन 95 खानों को भी 15 अलग अलग खानों में विभाजित किया जाता है| इनमें 12 खानों में बारकोड लिखा जाता है और अन्य 3 खानों को गार्ड्स के रूप में विभाजित किया जाता है|

प्रत्येक बारकोड को बाएं से दायें पढ़ा जाता है, इसमें प्रत्येक संख्या अलग होती है| बायीं ओर एक विषम संख्या लिखी होती है, दायी ओर सम संख्या लिखी होती है| इसी आधार पर स्कैनर बार कोड को पढ़ता है|

ये भी पढ़े: कंप्यूटर (Computer) या लैपटॉप में पासवर्ड कैसे लगाये

 बार कोड स्कैनर (Bar Code Scanner)

बार कोड स्कैनर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, इसमें कोड को रीड करने के लिए कैमरे का उपयोग किया जाता है, इस कैमरे के लेंस द्वारा प्रकाश को डाला जाता जिसमें कोड के खानों की सूचना कम्प्यूटर तक पहुंचाई जाती है | स्कैन होने के बाद कोड में दी गयी सूचना कम्प्यूटर में सेव हो जाती है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर से Permanently Files Delete कैसे करे

ये भी पढ़े: कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाए, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टिप्स

यहाँ पर हमनें आपको बार कोड के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर और लैपटॉप की स्पीड कैसे बढ़ाये

ये भी पढ़े: दो कंप्यूटर के बीच फाइल शेयर कैसे करे ?

ये भी पढ़े: कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट (Screenshot) कैसे लेते है ?

ये भी पढ़े: कंप्यूटर या लैपटॉप में Hard disk partition delete कैसे करे