सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय कौन सी होती है

सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय 

गावों से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे भारत में आज भी ग्रामीण लोग गाय और अन्य बहुत दूधारू पशुओं को पालना पसंद करते हैं। कई ग्रामीण इलाकों में तो आजीवका यह मुख्य साधन बना हुआ है। जब भी लोग गाय पालन को व्यवसाय की दृष्टि से देखते हैं तो सबसे पहले यह जानना बहुत आवश्यक हो जाता है कि कौन सी नस्ल की गाय सबसे अधिक दूध देती है | इसके अलावा गायों का दूध काफी पौष्टिक माना जाता है जिसके कारण बाजारों में इसकी मांग हमेशा देखने को मिलती है। हम आपको भारत की ऐसी गायों के बारे में बताने जा रहे है जो प्रतिदिन लगभग 80 लीटर तक भी दूध देती हैं, तथा साथ में उन गायों और उनकी नस्लों के बारे में भी बतायेंगे जो दूध देने लिए देश में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है|

ये भी पढ़े: गाय और भैंस के दूध बढ़ाने की विधि

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारत के गुजरात राज्य की ‘गिर गाय’

भारत के गुजरात राज्य के जंगलों में पायी जाने वाली एक अनोखी प्रजाति की गाय, जिसे देश में ‘गीर’ गाय के नाम से जाना जाता है। इस प्रजाति की गाय प्रतिदिन 50-80 लीटर तक दूध देती हैं, जो कि व्यवसाय की दृष्टि से काफी अच्छा माना जा सकता है। इस गाय के थन इतने ज्यादा बड़े होते हैं कि इसे एक साथ चार लोग मिलकर दुह सकते हैं | इस गाय की मांग भारत के अलावा कई अन्य कई देशों में भी देखने को मिलती है जैसे- इजराइल और ब्राजील में यह गाय मुख्य रुप से व्यवसाय के क्षेत्र के लिए पसंद की जा रही है।

ये भी पढ़े: पशुपालन लोन कैसे ले जाने पूरी जानकारी 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

साहिवाल गाय

साहिवाल गाय भारत में मुख्य रुप से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में यह प्रजाति पाई जाती है। इस गाय में प्रतिदिन 10 से 16 लीटर तक दूध देने की क्षमता होती है | यह गाय अपने एक दूग्ध्काल के दौरान औसतन  2000 से 3000 लीटर तक दूध देती हैं | इसके दूध में पर्याप्त वसा पायी जाती है | यह गाय विदेशी गायों की तुलना में कम दूध देती हैं, परन्तु इस पर खर्च भी काफी कम लगता  है। साहीवाल गाय की खूबियों और उसके दूध की गुणवत्ता को देखते हुए वैज्ञानिक इसे सबसे अच्छी नस्ल की गायों में से एक मानते हैं।

ये भी पढ़े: वैज्ञानिक खेती (Scientific Agriculture) क्या है

ये भी पढ़े: कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) कैसे बने

ADVERTISEMENT विज्ञापन

लाल सिंधी गाय

यह गाय भी व्यवसाय की दृष्टि से भारत में अधिक दुग्ध उत्पादन में विशेष स्थान रखती है। यह  गाय प्रतिदिन 10 लीटर तक दूध देती है इस गाय का वार्षिक दूध उत्पादन लगभग 3500 लीटर है। ये गायें पहले सिर्फ सिंध इलाकों में ही पाई जाती थीं, परन्तु अब यह गाय भारत पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड और ओडिशा में भी पायी जाती हैं। अच्छे दु्ग्ध उत्पादन और अनेक खूबियों के कारण यह अन्य देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका में भी व्यापक स्तर पर दूध उत्पादन के लिए इनका पालन देखने को मिलता है।

ये भी पढ़े: Interesting Facts & Articles in Hindi (बात काम की)

राठी गाय

यह गाय ज्यादातर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भागों में गंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर इलाकों में पाई जाती हैं परन्तु आजकल गुजरात में भी इन गायों का पालन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस नस्ल की गाय की मांग अधिक दूध देने के कारण है। यह गाय प्रतिदन 8 – 15 लीटर दूध रोजाना देते हुए देखा गया है। एक वयस्क राठी गाय का वजन लगभग 280 – 300 किलोग्राम तक होता है।

ये भी पढ़े: जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग (खेती) क्या है

यहाँ पर हमनें सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों और उनकी नस्लों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: आर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) क्या है

ये भी पढ़े: ऑडियोलॉजी में करियर कैसे बनाएं, कहाँ से करे कोर्स

}); // end getUserData }) // end loadCAPI }); // end getUserData }); // end loadCAPI