NRR क्या होता है?

क्रिकेट में NRR के विषय में जानकारी

भारत में क्रिकेट सबसे प्रिय खेल है, इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि यह खेल गली- गली में खेलते हुए आसानी से देखा जा सकता है | इस खेल में हार-जीत का निर्णय रन के द्वारा किया जाता है, यदि कोई प्रतियोगता चल रही होती है, तो प्रतियोगिता में कई टीमें भाग लेती है | इस प्रतियोगिता में केवल दो टीमें ही फ़ाइनल तक पहुँचती है, फ़ाइनल की टीम का निर्धारण कई नियमों का पालन करते हुए किया जाता है | इन्हीं नियमों में प्रमुख नियम NRR है, इस पेज पर NRR क्या होता है, Full Form of NRR in Cricket , NRR कैसे Calculate किया जाता है, के विषय में बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए है?

NRR क्या होता है (What is NRR)?

क्रिकेट के खेल में नेट रन रेट (NRR) एक सांख्यिकी है, इसका प्रयोग एक दिवसीय लीग प्रतियोगिता में टीम को विभाजित करने के लिए किया जाता है, जैसे फुटबॉल के खेल में “गोल अंतर” के द्वारा टीम का विभाजन किया जाता है, उसी प्रकार से नेट रन रेट (NRR) के द्वारा क्रिकेट में टीम का विभाजन किया जाता है, यहाँ पर टीम विभाजन का अर्थ प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने के लिए अर्जित किये गए अंक से है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाएं?

Full Form of NRR in Cricket

NRR का फुल फॉर्म Net Run Rate (नेट रन रेट) है |

ये भी पढ़ें: क्रिकेट के नियम (वनडे, टेस्ट, टी 20)

ADVERTISEMENT विज्ञापन

रन रेट क्या है (What is Run Rate)?

एक क्रिकेट टीम का रन रेट निकालने के लिए उस टीम के द्वारा बनाये गए कुल रनों को कुल खेले गए ओवरों से विभाजित किया जाता है, इस प्रकार जो संख्या प्राप्त होती है, उसे रन रेट कहते है जैसे-

एक टीम 50 ओवरों में 250 रन का स्कोर करती हैं तो उसका रन रेट 250 /50 = 5 होगा | यदि यही टीम इतना ही स्कोर 47 .5 ओवरों में बनती है, तो उसका रन रेट 250 /47 .5 = 5 .226 होगा |

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में करियर कैसे बनाये

NRR कैसे Calculate करे?

Net Run Rate (नेट रन रेट) कैलकुलेट करने के लिए आपको इस सूत्र का प्रयोग करना होगा-

Net Run Rate (नेट रन रेट) = (Total Runs Scored/Total Overs Faced) – (Total Runs Conceded/ Total Overs Bowled)

इसको इस प्रकार समझने का प्रयास करते है, माना कि किसी टीम ने 20 ओवर खेल कर 213 रन बनाये और क्षेत्ररक्षण करते हुए 20 ओवर में 176 रन दिए है, तो इस टीम का नेट रन रेट इस प्रकार से निकाला जायेगा-

213/20 = 10.65 रन रेट

176/20 = 8.8 रन रेट

नेट रन रेट ==> 10.65 रन रेट – 8.8 रन रेट = 1.85 नेट रन रेट

ये भी पढ़ें: एलबीडबल्यू (LBW) का फुल फॉर्म

 यहाँ पर हमनें पर NRR क्या होता है, Full Form of NRR in Cricket , NRR कैसे Calculate करने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) क्या है?

ये भी पढ़ें: डीआरएस (DRS) क्या होता है

ये भी पढ़ें: भारत के कौन से राज्य में कितने स्टेडियम है?

ये भी पढ़ें: मांकड़िग नियम (Mankading Rules) क्या है ?