झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना से सम्बंधित जानकारी

झारखण्ड में हेमंत सोरेन सरकार राज्य के किसानों को वर्ष 2020 में नया तोहफा देने जा रही है सोरेन सरकार इस वर्ष किसानों का कर्ज माफ करने की तैयारी कर रही है | हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज माफ़ी का मुद्दा रखा था, जिसे सरकार बनने पर पूरा करने का वायदा किया था, और जिससे झारखण्ड के किसानों ने हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया और सरकार बनाने में अपना वोट देकर भागीदारी दी | इस लिए सोरेन सरकार ने किसानों के लिए इस वायदें को पूरा करने के लिए एक कदम बढ़ा चुकी है, और वह कर्ज माफ़ करने की तैयारी में लग गई है | झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना के तहत कुछ शर्तें, पात्रता रखी गई है जो किसानों को पूरी करनी होंगी, तभी किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |यदि आप भी झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो यहां पर इसके लिए पात्रता और शर्तों और इसकी नवीनतम सूची के बारे में जानकारी दी जा रही है|

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना की तैयारी

झारखण्ड हेमंत सोरेन सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 के कृषि विभाग के बजट में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया गया है | इस प्रस्ताव के मुताबिक पूर्व की रघुवर सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना’ को बंद करने की तैयारी है | इस योजना के अंतर्गत खर्च होने वाली राशि का उपयोग किसानों की कर्जमाफी योजना में उपयोग करने की तैयारी बनाई गई है | झारखण्ड सरकार के इस निर्णय का राज्य के किसानों ने स्वागत किया है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

इसके अलावा जानकारी देते हुए बता दे कि रघुवर सरकार की ‘मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना‘ के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार रुपए किसानों को उनके बैंक अकाउंट के जरिये भेजे जाते थे | अभी तक अधिकतम 5 एकड़ जमीन वाले कृषकों को मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का लाभ प्राप्त होता था | इसके अंतर्गत किसानों को सालाना दो-दो किस्त में यह राशि प्रदान की जाती थी | लेकिन अब CM हेमंत सोरेन की झारखण्ड सरकार इस राशि का प्रयोग किसानों की कर्जमाफी के लिए करने जा रही है |

क्या है स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया

ADVERTISEMENT विज्ञापन

कर्ज माफ़ी के लिए निर्धारित बजट

झारखण्ड चुनाव में गठबंधन दलों (जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों की कर्जमाफी का वायदा किया था | इसलिए इस वर्ष आने वाले वित्तीय वर्ष में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किये जाने पर विचार किया जा रहा है | इस बजट से झारखण्ड किसानों को कर्ज माफ़ी को लेकर काफी राहत मिल पायेगी|

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना की शर्तें

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना के लिए किसानों के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई है, इसके लिए सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है | इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.agri.jharkhand.gov.in/ है | यहां पर आपको सभी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएँगी |

जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

ADVERTISEMENT विज्ञापन

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना के लिए पात्रता

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इसके निर्धारित पात्रता इस प्रकार है –

  • किसान को झारखण्ड का निवासी होना अनिवार्य होगा |
  • किसान ने कर्ज सहकारी बैंक या फिर किसी पंजीकृत बैंक से लिया हुआ हो |
  • प्राइवेट किसी भी बैंक का कर्ज माफ़ नहीं किया जायेगा |
  • चुनाव के बाद या चुनाव के समय लिए गए कर्ज के माफ़ी का प्रावधान नहीं होगा |
  • यह कर्ज से खेती से संबंधित ही माफ़ किया जायेगा, टूबवैल या कुवां के लिए लिया गया लोने माफ़ी के दायरे में नहीं रखा गया है |
  • कृषि उपकरणों के लिए लिया गया कर्ज माफ़ नहीं किया जायेगा |

प्रधानमंत्री कामधेनु योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन लोन स्कीम

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी नवीनतम सूची

अगर झारखण्ड राज्य के किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड के आंकड़ों की बात की जाए तो राज्य में लगभग 17.84 लाख किसानों ने कर्ज पंजीकृत बैंकों से कर्ज ले रखा है। इन पर लगभग 7061 करोड़ का कर्ज है। अभी तक के जिलेवार किसानों के खाते और कर्ज के लिए ली जाने वाली राशि की सूची कुछ इस प्रकार है –

जिला कृषि खाते राशि
हजारीबाग 136425 51543
रांची 133186 56782
पलामू 119937 59104
देवघर 110571 39789
दुमका 107658 35681
गोड्‌डा 90675 33000
गिरिडीह 90611 32330
गढ़वा 82662 40644
पूर्वी सिंहभूम 81209 34599
बोकारो 76550 27487
चतरा 74706 31537
प. सिंहभूम 71446 30043
जामताड़ा 67273 21807
लातेहार 65115 24479
गुमला 64978 25129
धनबाद 60486 26081
कोडरमा 49607 18763
रामगढ़ 48232 18599
सरायकेला 47093 20453
पाकुड़ 46278 16005
लोहरदगा 36579 18421
खूंटी 28519 9729
सिमडेगा 25610 10840
कुल 1784540 706132

पशुपालन लोन कैसे ले

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना से सम्बंधित अन्य किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए झारखण्ड के किसान पोर्टल पर जाकर आसानी से प्राप्त कर सकते है | झारखण्ड सरकार द्वारा जारी पोर्टल http://agri.jharkhand.gov.in/ पर कृषि से सम्बंधित सभी योजनाओं की जानकारी यहां पर उपलब्ध कराई गई |

यहाँ पर हमनें झारखण्ड किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना के बारें में जानकारी दी गई है| यदि इस जानकारी से रिलेटेड आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे |

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है