LAN, MAN, WAN क्या है ?
वर्तमान समय में अधिकतर लोग इंटरनेट का प्रयोग करते है, परन्तु हमे इंटरनेट किस नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त हो रहा है, इसकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं होती है | इंटरनेट प्राप्त करने के लिए हम LAN, MAN, अथवा WAN नेटवर्क का प्रयोग करते है, जिसके कारण हम अपने मोबाइल और कम्प्यूटर में इंटरनेट का प्रयोग कर पाते है, यदि आपको इन नेटवर्क के विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर LAN, MAN, WAN नेटवर्क के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर एक्सपर्ट(Computer Expert) कैसे बने
LAN (Local Area Network)

LAN जिसका फुल फॉर्म (Local Area Network) है, लोकल एरिया में उपस्थित सभी डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए इस नेटवर्क का प्रयोग किया जाता है, इस नेटवर्क का क्षेत्रफल कम होता है, इसका प्रयोग साधारणतयः एक बिल्डिंग की डिवाइसों के संचालन के लिए किया जाता है |
MAN (Metropolitan area network)

MAN नेटवर्क का क्षेत्रफल LAN से अधिक होता है, इसका प्रयोग साधारणतयः एक शहर को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है | इसका प्रयोग कम किया जाता है |
WAN (Wide Area Network)

WAN नेटवर्क का क्षेत्रफल सबसे अधिक होता है, इसका प्रयोग एक देश या सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने में किया जाता है | हम सभी लोग ईमेल सर्विस, बैंकिंग सर्विस, रेलवे इन्क्वारी इत्यादि सभी सेवाओं का लाभ WAN नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त करते है |
ये भी पढ़े: प्रोग्रामर कैसे बने इसके लिए क्या करे
LAN, MAN, WAN में अंतर
LAN | MAN | WAN |
इस नेटवर्क का प्रयोग हम लिमिटेड क्षेत्र में प्रयोग करने के लिए करते है | | इस नेटवर्क का प्रयोग हम एक शहर को के क्षेत्र को आपस में जोड़ने के लिए प्रयोग करते है | | इस नेटवर्क का प्रयोग हम एक देश या सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने के लिए किया जाता है | |
इस नेटवर्क की रेंज 10 से 1000 मीटर के बीच में होती है | | इस नेटवर्क की रेंज 5 से 50 किलोमीटर के बीच में होती है | | इस नेटवर्क की रेंज 100000 किलोमीटर तक होती है | |
इस नेटवर्क का उदाहारण- इथरनेट और वाई-फाई है | | इस नेटवर्क का उदाहारण- सिटी केबल नेटवर्क है | | इस नेटवर्क का उदाहारण- मोबाइल फोन और सेटेलाइट है | |
यहाँ पर हमनें आपको LAN, MAN, WAN नेटवर्क के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|
ये भी पढ़े: सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने