पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में रोचक तथ्य

पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे | इन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी | जिसके कारण भारत के इतिहास में इनका नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है | भारत आज के समय जो एकता के सूत्र में बंधा हुआ है, उसका सारा श्रेय नेहरू जी को जाता है | भारत को आजाद करानें के लिए किये गए आंदोलन में सहयोग के लिए इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा था | भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से सम्बंधित रोचक तथ्यों के बारें में आपको इस पेज पर बता रहे है |

ये भी पढ़े: डॉ. ए. पी. जे अब्दुल कलाम की बायोग्राफी

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े:लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय

ADVERTISEMENT विज्ञापन

 पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म 14 नवम्बर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था | नेहरू जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर ही निजी शिक्षकों के माध्यम से प्राप्त की थी | पंद्रह वर्ष की आयु में उन्हें इंग्लैंड भेज दिया गया था | वहां पर वह दो वर्ष हैरो में रहे और शिक्षा प्राप्त की | इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया वहां से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की | वर्ष 1912 में वह भारत लौट आये इसके बाद वह सीधे राजनीति से जुड़ गए | छात्र जीवन के समय वह विदेशी शासन के अधीन देशों की स्वतंत्रता के संघर्ष की जानकारी रखने का प्रयास करते थे | पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने आयरलैंड में हुए सिनफेन आंदोलन में बहुत ही रुचि ली थी | इसके बाद वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए |

ये भी पढ़े: महात्मा गांधी का जीवन परिचय

जब भारत आजाद हुआ उस समय इन्हें भारत का पहला प्रधान मंत्री चुना गया | प्रधान मंत्री के पद पर रहते हुए इन्होंने भारत को विकास की तरफ बढ़ाया | नेहरू जी ने पांच वर्षीय योजनाओं की शुरुआत की और योजना आयोग का गठन किया | जिसने भारत को तेजी से विकास की ओर अग्रसर किया |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

1962 में चीन ने धोखे से भारत पर आक्रमण कर दिया | जिसमे भारत की हार हुई, 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू जी को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी उनकी मृत्यु हो गयी |

सम्बंधित लेख (Related Links)

नेहरु जे के बारें में रोचक तथ्य

  • जवाहर लाल नेहरू भारत के लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले व्यक्ति थे
  • नेहरू जी बहन विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष थी
  • महात्मा गांधी के कहने पर जब पूरा देश विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहा था, तो उस समय नेहरू जी ने अपने सबसे अच्छे कोट को फेंक दिया, इसके बाद ही उन्होनें खादी का जैकेट पहनना आरम्भ किया था
  • नेहरू जी ने अपने जीवन के नौ वर्ष जेल में व्यतीत किये थे

ये भी पढ़े: स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा के संबंध में क्या महान विचार थे ?

  • पं० जवाहर लाल नेहरू के नाम से एक विश्वविद्यालय है, जिसे ‘जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी’ (J.N.U.) के नाम से जाना जाता है
  • इन्होंने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ (Discovery of India) नामक पुस्तक की रचना की थी
  • नेहरु जी को गुलाब का फूल बहुत ही पसंद था, इसे वह अपनी शेरबानी में लगाकर रखते थे
  • वर्ष 1955 में नेहरु जी के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न‘ से सम्मानित किया गया था
  • नेहरु जी के जन्म दिवस 14 नवम्बर को सम्पूर्ण भारत में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है

ये भी पढ़े: राम नाथ कोविंद का जीवन परिचय

यहाँ पर हमनें आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू के रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी दी है , यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न कब मिला

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: जवाहर लाल नेहरु पर निबंध

ये भी पढ़े: ए पी जे अब्दुल कलाम की खोज

ये भी पढ़े: अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में बेहद खास और बड़ी बाते