यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय

यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय के बारे में जानकारी

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय चुनने में अभ्यर्थियों में असमंजस बना रहता है | इसके लिए वह कई लोगों से सलाह लेते है, जिससे उनका निर्णय उनके करियर को उज्जवल बना सके और सफलता प्राप्त कर सके | वैकल्पिक विषय में प्राप्त अंक आपके परीक्षा परिणाम को पूरी तरह से प्रभावित करते है, इसलिए इस पेज पर यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय का पूरा विश्लेषण किया जा रहा है |

ये भी पढ़ें: आईएएस परीक्षा के लिए सबसे अधिक स्कोरिंग वैकल्पिक विषय

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आईएएस परीक्षा के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों को कैसे पढ़े?

ADVERTISEMENT विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय

वैकल्पिक विषय में सफल होने की दर ही उस विषय को सबसे लोकप्रिय विषय बनाती है, यहाँ पर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों के बारे में बताया जा रहा है | यह आंकलन अभ्यर्थियों के सफल होने की दर पर लिया गया है | इनमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया गया है, जिन्होंने इन विषयों को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था | इससे वर्तमान समय में अभ्यर्थियों की पसंद के विषय में जानकारी प्राप्त होती है | आप इन विषयों में से अपने लिए सर्वोत्तम विषय का चयन कर सकते है | सर्वोत्तम विषय में आपको अंकदायिनी विषय को ही चुनना है जोकि आपको अंतिम रूप से सफल बनाएगा | यहाँ पर आपको एक आकड़ा प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे आपको विषय चुनने में आसानी होगी |

ये भी पढ़ें: बिना कोचिंग के आईएएस (IAS) परीक्षा की तैयारी

10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय

यूपीएससी 2016 सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के आधार पर जानकारी-

ADVERTISEMENT विज्ञापन
क्र०सं० विषय अभ्यर्थी सफल दर
1 कृषि 220 41 18.6
2 चिकित्सा विज्ञान 98 16 16.3
3 पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान 65 8 12.3
4 अर्थशास्त्र 326 37 11.3
5 मनोविज्ञान 1061 116 10.9
6 मानवशास्त्र 345 37 10.7
7 सार्वजनिक प्रशासन 3201 337 10.5
8 राजनीति विज्ञान 1320 85 6.4
9 भूगोल 4049 236 5.8
10 नागरिक शास्त्र 1555 89 5.7

ये भी पढ़ें: आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) फ्री कोचिंग कैसे पाए, ऑनलाइन फॉर्म

अन्य  विषय

कुछ अभ्यर्थी इस प्रकार के अन्य विषय लेकर भी सफल हुए है, यह इस प्रकार है-

क्र०सं० अन्य  विषय अभ्यर्थी सफल दर
1 रसायन विज्ञान 124 7 5.6
2 वाणिज्य एवं लेखाविधि 266 15 5.6
3 इतिहास 3870 212 5.5
4 कानून 365 19 5.2
5 दर्शन 2092 84 4
6 प्राणि विज्ञान 484 18 3.7
7 गणित 277 8 2.9

ये भी पढ़ें: आईएएस कैसे बने?

साहित्यिक विषय

यूपीएससी 2016 परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने साहित्यिक विषय को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था | इनमें सफल होने वाले अभ्यर्थी इस प्रकार है-

क्र०सं० साहित्य विषय अभ्यर्थी सफल दर
1 असमिया 5 2 40
2 पंजाबी 19 5 26.3
3 गुजराती 42 7 16.7
4 कन्नड़ 84 14 16.7
5 मराठी 42 7 16.7
6 अंग्रेज़ी 40 6 15
7 उर्दू 29 4 13.8
8 तमिल 225 29 12.9
9 संस्कृत 122 10 8.2
10 मलयालम 67 5 7.5
11 पाली 255 18 7.1
12 तेलुगू 147 9 6.1
13 हिंदी 974 56 5.7

ये भी पढ़ें: भारत में कितने आईएएस (IAS) अफसर है

यहाँ पर हमनें यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषय के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: आर. ए. एस. (RAS)ऑफिसर क्या है?

ये भी पढ़ें: ED (प्रवर्तन निदेशालय) क्या है?

ये भी पढ़ें: कैसे बने – अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक