RBI MANI एप्प से सम्बंधित जानकारी
वर्तमान समय में अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन हो गया है | उन सभी स्मार्टफोन में बहुत सारे ऐप दिए हुए होते हैं, जिनमे से कुछ ऐसे ऐप भी होते है, जिनकी मदद से लोग अपने अधिक से अधिक कार्य फोन से ही कर लेते हैं और उन्हें बाहर कहीं अधिक दौड़ भाग नहीं करनी होती है | इसी तरह आज 22 जनवरी को ऐसा ऐप जारी किया गया है, जिसकी सहायता से लोग अपनी नोटों की पहचान बहुत ही सरलता पूर्वक कर सकते है| यदि आप भी आरबीआई मनी (RBI MANI) एप्प के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको RBI MANI एप्प क्या है, आरबीआई मनी एप्प कैसे डाउनलोड करें | इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

RBI PPI Kya Hai And PPI Full Form
आरबीआई (RBI) गवर्नर की नियुक्ति योग्यता, सैलरी, कार्य
आरबीआई मनी एप्प (RBI MANI APP) कैसे डाउनलोड करें
आरबीआई मनी एप्प का पूरा नाम ” Mobile Aided Note Identifier (MANI) ऐप” है। इस एप्प को RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लॉन्च किया है, जिसे Android Play store और IOS ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता हैं। डाउनलोड करने के बाद इस ऐप के माध्यम से नोट की पहचान कर सकते हैं वो ऐप ऐसे लोगों के लिए है, जिन्हे कम दिखाई देता है | इसके अलावा इस ऐप का इस्तेमाल डाउनलोड करने के बाद ऑफ़लाइन भी किया जा सकता है |
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि उसका मनी ऐप महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 10, 20, 100, 200, 500, और 2000 रुपये के नोटों की पहचान करेगा। यह ऐप नोट को हर संभावित तरीके से पहचान सकता है, चाहे वो नोट का आगे का हिस्सा हो, पीछे का हिस्सा हो, या मध्य से हो, और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में नोट की मूल्य घोषित कर सकता है। नोटों में कई विशेषताएं होती हैं, जैसे मुहर की छाप, स्पर्श चिह्न, नोट का आकार, बड़े नंबर, परिवर्तनीय रंग, और एकरंगा पैटर्न, जो दृष्टिहीन व्यक्तियों द्वारा भी आसानी से पहचाने जा सकते हैं।
यहाँ पर हमने आपको आरबीआई की तरफ से लांच किये (RBI MANI) मनी एप्प के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से सम्बंधित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर विजिट करते रहे |