Fax Machine (फैक्स मशीन) क्या है?

फैक्स मशीन से सम्बंधित जानकारी (Information About Fax machine)

फैक्स मशीन एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसकी सहायता से कोई भी व्यक्ति विश्व के किसी भी कोने से अपने डॉक्यूमेंट को भेज सकता है| इसका अधिकतर उपयोग व्यापार में किया जाता है| इसमें एसटीडी फोन लाइन का प्रयोग किया जाता है| यह एक प्रकार की मशीन है, जिसमे डॉक्यूमेंट को डाला जाता है, फिर उस डॉक्यूमेंट की इलेक्ट्रॉनिक छवि तैयार की जाती है, जिसको टेलीफोन और इंटरनेट की सहायता से दूसरी फैक्स मशीन के पास भेज दिया जाता है| इस पेज पर Fax machine (फैक्स मशीन) क्या है, फैक्स का फुल फॉर्म, उपयोग, लाभ के विषय में बताया जा रहा है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 3D प्रिंटर (Printer) क्या होते है?

फैक्स मशीन क्या है (Fax machine Kya Hai)

एक स्थान से दूसरे स्थान तक कुछ ही सेकेण्ड में अपने डॉक्यूमेंट को पहुंचाने के लिए फैक्स मशीन का प्रयोग किया जा रहा है | इस डिवाइस में डॉक्यूमेंट को डाला जाता है, जिसे एक लाइट के द्वारा स्कैन किया जाता है| स्कैन करने के बाद उस डॉक्यूमेंट की इलेक्ट्रॉनिक छवि बन जाती है, इस छवि को टेलीफ़ोन लाइन के द्वारा भेजा जाता है| यह छवि अपने निश्चित स्थान पर एक सादे पेपर पर प्रिंट की जाती है| इस प्रकार से एक स्थान से दूसरे स्थान पर डॉक्यूमेंट भेजे जाते है|

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रोग्रामिंग (Programming) कैसे सीखे?

फैक्स का फुल फॉर्म क्या है (Full Form Of Fax Machine)

फैक्स का फुल फॉर्म Short of Facsimile है |

फैक्स मशीन का उपयोग (Use Of Fax Machine)

फैक्स मशीन का उपयोग बिजनेस के लिए किया जाता है, इसके द्वारा एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में डॉक्यूमेंट को भेजा जाता है | इससे बिल क्लिएरिंग प्रोसेस में आसानी होती है | इसका उपयोग सरकारी कार्यालय में जारी किये गए निर्देश के लेटर को एक दूसरे कार्यालय में भेजने के लिए किया जाता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आधार कार्ड पर लोन कैसे प्राप्त करें?

लाभ (Benefit)

फैक्स मशीन से लाभ इस प्रकार है-

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स और निफ्टी क्या होता है?

समय की बचत (Saving Of Tine)

फैक्स मशीन के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर डॉक्यूमेंट भेजने के लगने वाले समय को कम किया गया है|

ये भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP ) क्या है?

पैसों की बचत (Saving Money)

फैक्स मशीन द्वारा आप के पैसों की बचत होती है | यदि आप फैक्स मशीन के द्वारा अपने डॉक्यूमेंट को नहीं भेजते है, तो आपको डाक के माध्यम से डॉक्यूमेंट को भेजना पड़ता जिसमें बहुत ही अधिक खर्च आता है |

यहाँ पर हमनें आपको Fax machine (फैक्स मशीन) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है|

ये भी पढ़ें: डीआरएस (DRS) क्या होता है

ये भी पढ़ें: पिनकोड (Pin Code) क्या है