Disk Write Protected Error क्या होता है, इसे कैसे हटाये ?

Disk Write Protected Error कैसे हटाये ?

हम किसी ड्राइव को फॉर्मेंट करने का जब प्रयास करते है, तो उसमे एक एरर आ जाती है, जिसकी वजह से हम उसको फॉर्मेट नहीं कर पाते है, यह Disk Write Protected होती है. जिस कारण से हम उसको फॉर्मेट नहीं कर पाते है, इसके कारण हम उस डाटा को कॉपी भी नहीं कर पाते है, जिससे हमारा डाटा और डिस्क दोनों का नुकसान होता है, यह केवल जानकारी के आभाव में होता है, कि हम उस डिस्क का दोबारा यूज़ नहीं कर पाते है | यदि आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे है, तो इस पेज पर Disk Write Protected Error के विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: काल बारिंग (Call Barring) सेटिंग क्या है, इसे कैसे यूज़ करे ?

Disk Write Protected Error क्या है ?

सभी प्रकार की SD Card, USB Pendrives या Hard Drives डिवाइसें स्टोरेज डिवाइसें होती है, इन सभी में एक फीचर होता है, जिसे Write Protection कहा जाता है, यह फीचर किसी भी प्रकार के Data Modification होने से रोकता है, अथार्त डिवाइस में यह फीचर इनेबल है, तो डाटा कॉपी नहीं हो पायेगा और न ही उसमे किसी भी प्रकार का बदलाव हो पायेगा और न ही डिस्क फॉर्मेट हो पायेगी |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Disk Write Protected Error कैसे हटाए ?

Disk Write Protected Error को इस प्रकार से हटाया जा सकता है |

Step 1. सर्वप्रथम आप pen-drive या SD Card को अपने कम्प्यूटर में Insert करे और Keyboard के माध्यम से Windows Logo + R Key को Press करे, Press करते ही कंप्यूटर की स्क्रीन पर Run Command ओपन हो जायेगा |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

Step 2. अब Run Command में Regedit टाइप करके Ok पर क्लिक करे |

Step 3. इसके बाद यहाँ पर एक छोटा बॉक्स ओपन होगा यह बॉक्स Registry Editor का होता है, अब यहाँ पर HKEY_LOCAL_MACHINE  का विकल्प होगा उसे क्लिक करे |

eror

Step 4. HKEY_LOCAL_MACHINE क्लिक करने के बाद SYSTEM विकल्प दिया होगा उसे क्लिक करे |

Step 5. SYSTEM विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने CurrentControlSet option   आएगा आपको वहाँ पर क्लिक करना है |

ये भी पढ़े: मोबाइल फ़ोन में सॉफ्टवेयर कैसे डाले

स्टेप 6. CurrentControlSet विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने Control विकल्प आ जायेगा, अब आपको माउस का राइट क्लिक करना है, आपको NEW पर जाना है, NEW पर जाते ही  DWORD (32 bit) Value विकल्प पर क्लिक करना है |

Step 7. DWORD (32 bit) Value विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Write Protected का विकल्प होगा, इस पर माउस का राइट क्लिक करे, उसके बाद आपके सामने Modify का विकल्प आएगा, आपको Modify पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा इसमें Value Data Option में 0 लिखा होगा वहा पर 1 लिख कर OK पर click करे दे | इसके बाद अपने कम्प्यूटर को फिर रिस्टार्ट कर दे, इस प्रकार से  Pendrive & SD Card Write Protection हट जायेगा |

यहाँ पर हमनें आपको Disk Write Protected Error के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर और लैपटॉप में फंक्शन कीज (Function keys)का क्या उपयोग होता है