Animation (एनिमेशन) क्या है?

एनिमेशन से सम्बंधित जानकारी (Information About Animation)

बच्चों को कार्टून देखना बहुत ही पसंद है | बच्चों के साथ बड़े लोग भी कार्टून देखते है, बच्चों को खुश देखकर घर के बड़े लोग भी खुश होते है | यह संभव हुआ है, आज की तकनीक से जिसमें सॉफ्टवेयर पर कुछ चित्रों को बनाया जाता है, फिर इसमें जल्दी- जल्दी चित्रों को बदला जाता है| जिससे उसमे गति की अनुभूति होती है| वर्तमान समय में एनिमेशन की फ़िल्में भी बनने लगी है, जिससे इस क्षेत्र में ग्रोथ के चांसेस बहुत ही अधिक हो गए है| इस पेज पर Animation (एनिमेशन) क्या है, यह कैसे बनाते है, कोर्स, फीस के विषय में बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: वीडियो एडिटिंग में करियर कैसे बनायें

 एनिमेशन क्या है और कैसे बनाते है (Animation Kya Hai Aur Kaise Banate Hai)

एनिमेशन शब्द लैटिन भाषा के एनिमा से बना हुआ है, इस शब्द का अर्थ आत्मा है | एनिमेशन एक प्रकार की तकनीक है, जिसमें स्थिर फोटो को बनाया जाता है| इसके बाद कई मूवमेंट करती हुई फोटो को बनाया जाता है, जो एक दूसरे से लगभग मिलती- जुलती होती है | इसके बाद इन फोटो को स्क्रीन पर बहुत ही कम समय के अंदर प्रदर्शित किया जाता है | इनके प्रदर्शन की स्पीड इतनी अधिक होती है, कि आपको वह चित्र या फोटो मूवमेंट करती हुई या चलती हुई प्रतीत होती है| इसी तकनीक में आडियों- और वीडियो की आवाज को जोड़ दिया जाता है, जोकि किसी स्टोरी पर आधारित होती है| इस प्रकार से एनिमेशन बनाया जाता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: मल्टीमीडिया डिज़ाइनर के रूप में करियर

 कोर्स (Course)

अधिकतर कॉलेज में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए कोर्स) में एक प्रश्नपत्र के रूप में भी एनिमेशन की जानकारी दी जाती है| इसके अतिरिक्त कई यूनिवर्सिटी और संस्थानों के द्वारा एनिमेशन डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाता है, यह कोर्स मार्केट में जॉब के एकॉर्डिंग तैयार किये जाते है| आप इस प्रकार के कोर्स करके एनिमेशन के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत कर सकते है |

ये भी पढ़े: विज्ञापन के क्षेत्र में करियर कैसे बनाये

ADVERTISEMENT विज्ञापन

 फीस (Fees)

अलग- अलग कॉलेजों में इसकी फीस अलग-अलग है, इस कोर्स को करने के लिए आपको 30,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है |

ये भी पढ़े : सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने

 सैलरी (Salary)

एनीमेशन कोर्स करने के बाद शुरुआत में आपको 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक आसानी से मिल सकते है, अनुभव बढ़ने के बाद आपकी सैलरी 40,000 से 50,000 तक हो सकती है |

ये भी पढ़े: ऑडियोलॉजी में करियर कैसे बनाएं, कहाँ से करे कोर्स

 यहाँ पर हमनें आपको Animation (एनिमेशन) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: प्रोफेशनल फोटोग्राफर कैसे बने

ये भी पढ़े: सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी

ये भी पढ़े: सोशल मीडिया एक्सपर्ट के रूप में करियर कैसे बनाये ?

ये भी पढ़े: मार्केट रिसर्च के क्षेत्र में बेहतर करियर की संभावनाए