ईद (Id) क्यों मनाई जाती है?

ईद क्यों और कैसे मनाई जाती है?

ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार है | इसे बड़े ही उल्लास और प्रेम के साथ मनाया जाता है | मुस्लिम कैलेण्डर के अनुसार रमजान महीने के 30 रोजों के बाद चांद देखकर ईद मनाई जाती है | ईद की तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी जाती है, रोजे के दौरान ही रोजे खोलने वालों के लिए मार्केट में तरह-तरह के व्यंजन उपलब्ध कराये जाते है, लोग अपने घर में ऐसे ही व्यंजन बनाकर तैयार करते है | ईद में सभी लोग एक दूसरे के गले मिल कर मुबारक बाद देते है | घर में बच्चों और बड़ों के द्वारा नये- नये कपड़े पहने जाते है | इस पेज पर ईद (Id) क्यों मनाई जाती है, ईद का इतिहास, महत्व के विषय में बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिवाली (दीपावली) का त्यौहार कैसे मनाया जाता है

ईद क्यों मनाई जाती है (Why Id Is Celebrated)

मुस्लिम समुदाय के पैगम्बर हजरत मुहम्मद जी है, 624 ईस्वी में बद्र के युद्ध में हजरत मुहम्मद विजयी हुए थे | इसके उपलक्ष्य में ईद का त्यौहार मनाया जाता है | पहली ईद उल-फ़ितर पैगम्बर मुहम्मद ने सन 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद मनाई थी | इस दिन मीठे पकवान बनाए और खाए गए थे और अपने से छोटों को ईदी दी गयी थी |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: होली (Holi) क्यों मनाई जाती है ?

ईद का इतिहास (History Of Id)

इस्लामिक कैलेंडर या हिजरी के अनुसार रमजान वर्ष का नौवां महीना होता है | इस महीने को 624 ईस्वी में हजरत मुहम्मद साहब के द्वारा युद्ध लड़ा गया था | इस युद्ध में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की थी | इसके बाद युद्ध जीतने की खुशी में हजरत मुहम्मद साहब के द्वारा ईद उल-फ़ितर मनाया गया था | इसके बाद से मुस्लिम समुदाय में लोगों द्वारा प्रतिवर्ष ईद मनाई जाने लगी | ईद मनाने से पूर्व रमजान के तीस दिन तक रोजा रखा जाता है | इसके बाद चाँद देख कर ईद मनाई जाती है |

ये भी पढ़ें: भारत में कुल कितने राज्य हैं

ADVERTISEMENT विज्ञापन

महत्व (Importance Of Id)

ईद के त्यौहार को आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है | इस त्यौहार में ईदगाह में नमाज पढ़ी जाती है | इसके बाद एक दूसरे के गले मिल लोग ईद मुबारक बोलते हैं | लोग एक दूसरे के घर जाकर मिलते है, जिससे सबके बीच अमन और शांति हो सकती है, इस दिन दीन -दुखियों को दान भी दिया जाता है |

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय

ये भी पढ़ें: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए

यहाँ पर हमनें आपको ईद (Id) क्यों मनाई जाती है, ईद का इतिहास, महत्व के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: जीवन में सफलता पाने के आसान तरीके

ये भी पढ़ें: शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के नाम कहाँ पर स्थित हैं

ये भी पढ़े: चारधाम यात्रा कैसे करे (Chardham Yatra Kaise Kare)

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा ऑनलाइन आवेदन (Registration) कैसे करे