खेलो इंडिया (Khelo India) क्या है?

खेलो इंडिया (Khelo India) के विषय में जानकारी

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेल और फिटनेस का महत्व अमूल्य है, यदि हम खेल में भाग लेते है, तो हमारे अंदर टीम के साथ कार्य करने की भावना में बढ़ोत्तरी होती है | इससे रणनीतिक और विश्लेषणात्मक सोच, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण और जोखिम लेने का गुण विकसित होता है | अगर  व्यक्ति स्वस्थ और फिट होगा तो वह एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगा | हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है | खेल की आवश्यकता को समझते हुए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया (Khelo India) प्रोग्राम को लांच किया है | इस पेज पर खेलो इंडिया (Khelo India) क्या है, kheloindia.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में बताया जा रहा है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एशियाई खेल का इतिहास – कब होता है आयोजित

खेलो इंडिया क्या है (WHAT IS KHELO INDIA)?

भारत सरकार ने बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है | इस कार्यक्रम को 12 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिसका नाम इस प्रकार से है-

ADVERTISEMENT विज्ञापन
  • Play Field Development
  • Community Coaching Development
  • State Level Khelo India Centers
  • Annual Sports Competition
  • Talent Search and Development
  • Utilization and Creation/ Upgradation of sports Infrastructure
  • Sports to National/ Regional/ State Sports Academics
  • Physical fitness of school children
  • Sports for woman
  • Promotion of sports amongst people with disabilities
  • Sports for Peace and Development
  • Promotion of rural and indigenous/ tribal games

इस खेलों इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार 1756 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना पर कार्य कर रही है, इस कार्यक्रम में छात्रों व खिलाडियों को पंजीकरण करना होता है, जिसके बाद खिलाडियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाता है | अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सरकार उच्च खेल के लिए तैयार करती है, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है |

ये भी पढ़ें: बैडमिंटन खेलने के नियम

खिलाड़ियों का चयन (SELECTION)

खेलों इण्डिया कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 1000 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है | इन सभी 1000 खिलाड़ियों को 8 वर्ष तक छात्रवृति प्रदान की जाएगी | प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे | इन सभी खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी जायेगी जिससे वह अपने क्षेत्र में पारंगत हो सके और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम ऊंचाई तक ले जा सके |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खेल में करियर कैसे बनाये

कौन- कौन से खेल शामिल है (WHICH GAMES ARE INCLUDED)?

खेलों इण्डिया कार्यक्रम के अंतर्गत 16 खेलों को शामिल किया गया है, यह इस प्रकार है- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती है |

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में भारत के पदक 2018 – जाने अब तक कितने पदक जीत चुके है

पात्रता (ELIGIBILITY)

  • आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की आयु 10 से 18 वर्ष के बीच में होनी अनिवार्य है |
  • आवेदन कर्ता भारत का नागरिक हो |
  • खेल में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा |
  • योजना से जुड़ने के बाद पढ़ाई सुचारु रूप से चलती रहेगी |

खेलो इंडिया (KHELO INDIA) का उद्देश्य

खेलो इंडिया (Khelo India) का मुख्य उद्देश्य उन खिलाड़यों को प्रेरित करना है, जोकि खेल में निपुण होने के बाद भी आर्थिक कारण से खेल में अपना करियर नहीं बना पाते है, ऐसे खिलाडयों की खोज करके उन्हें विश्व स्तर तक ले जाना |

लाभ (ADVANTAGE)

  • इस खेलो इंडिया (Khelo India) कार्यक्रम से जुड़ने वाले खिलाड़ियों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी |
  • आर्थिक परिस्थति के कारण खेल से दूर होने वाले खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलेगा |
  • कार्यक्रम से जुड़ने के साथ ही पढ़ाई भी चलती रहेगी |
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत 20 करोड़ छात्रों को राष्ट्रीय शारीरिक फिटनेस अभियान से जोड़ा जायेगा |
  • प्रत्येक वर्ष खेल मंत्रालय के द्वारा 1000 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा |

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए है?

प्रतियोगिता का स्तर (LEVEL)

इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंडर- 17 और अंडर- 21 स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जायेगा | आप अपनी आयु  के अनुसार इसमें भाग ले सकते है |

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (ONLINE REGISTRATION) कैसे करे?

  • खेलो इंडिया (Khelo India) कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://kheloindia.gov.in/ पर जाना होगा |
  • यहाँ पर होम पेज पर ‘CLICK HERE TO REGISTER FOR KHELO INDIA YOUTH GAMES’ का एक लिंक प्राप्त होगा आपको उस पर क्लिक करना है |

  • अब आपके सामने अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा इसमें आपको खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और टेक्निकल ऑफिसियल में से अपनी कैटेगरी को चुनना है |

  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जायेगा यहाँ पर पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी आपको देनी होगी | सभी जानकारी देने के बाद आपको फाइनल सबमिट पर क्लिक करना है | इस प्रकार से आप खेलो इंडिया (Khelo India) कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

ये भी पढ़ें: आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) क्या है?

यहाँ पर हमनें खेलो इंडिया (Khelo India) क्या है, kheloindia.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाएं?

ये भी पढ़ें: भारत के कौन से राज्य में कितने स्टेडियम है?

ये भी पढ़ें: डीआरएस (DRS) क्या होता है

ये भी पढ़ें: एलबीडबल्यू (LBW) का फुल फॉर्म

ये भी पढ़ें: मांकड़िग नियम (Mankading Rules) क्या है ?

ये भी पढ़ें: Formula One Race (फार्मूला वन रेस) क्या है?