मोबाइल में वाईफाई का पासवर्ड कैसे देखे ?

इस युग में इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। इंटरनेट हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है और इसने मानव जीवन को आसान बनाया है। धीरे-धीरे इंटरनेट भी एडवांस होता जा रहा है और अब इंटरनेट की स्पीड इतनी तेज हो गई है बिना किसी रूकावट के हम कई GB का डाटा चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दौर में WiFi का चलन बहुत बढ़ गया है और लोग अपने घरों में WiFi कनेक्शन लगवाने लगे हैं। इस WiFi कनेक्शन के द्वारा घर के सभी सदस्य अपना-अपना स्मार्टफोन WiFi से कनेक्ट कर लेते हैं और तेज स्पीड में इंटरनेट का मजा उठाते हैं। आजकल के टीवी भी स्मार्ट हो गए हैं और आप अपने स्मार्ट टीवी को WiFi से कनेक्ट कर के टीवी पर OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीजों और फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

लेकिन जब लोग घर में WiFi से अपना फोन कनेक्ट करते हैं तो यह पहली बार पासवर्ड के द्वारा कनेक्ट होता है और Save हो जाता है जिससे बार-बार पासवर्ड डालकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन जब लोगों को दूसरे डिवाइस में WiFi कनेक्ट करना पड़ता है तो अक्सर लोग WiFi का पासवर्ड भूल जाते हैं। इससे थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारे इस लेख में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल में ही WiFi का पासवर्ड देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: मोबाइल फ़ोन में सॉफ्टवेयर कैसे डाले

मोबाइल में WiFi का पासवर्ड जानने के लिए दो तरीक हैं –

1. रूट (Root Method)

2. बिना रूट (Without Root Method)

यहां पर दूसरा जो तरीका है यानि बिना रूट इसके लिए कुछ नियम व शर्तें लागू होती हैं तभी आप अपने मोबाइल में WiFi का पासवर्ड पता कर सकते हैं। वहीं पहले मैथड यानि रूट मैथड के द्वारा आप आसानी से अपने मोबाइल में कनेक्टेड WiFi का पासवर्ड या पहले जितने भी WiFi कनेक्ट थे उन सबका पासवर्ड जान सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल रूट होना चाहिए।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

कई ऐसे भी आर्टिकल और विडियोज़ इंटरनेट पर उपलब्ध हैं जो ये बताते हैं कि WiFi पासवर्ड को हैक कैसे किया जाए। वास्तविकता यह है कि यह कोई हैक नहीं है बल्कि उन सभी के द्वारा ये दो तरीक ही बताए जाते हैं। ये ही तरीके होते हैं जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल में सेव पासवर्ड को जान सकते हैं। 

सबसे पहले हम रूट मैथड के द्वारा जानते हैं कि मोबाइल से कनेक्टेड WiFi का पासवर्ड कैसे जान सकते हैं-

  1. रूट मैथड (ROOT Method)

  • रूट मैथड द्वारा WiFi का पासवर्ड जानने के लिए सबसे पहले आपको एक एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करनी होगी, इस एप का नाम है – ES File Explorer । यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
  • इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप को ओपन करना है। ओपन करने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें से एक ऑप्शन होगा – Root Explorer । आपको इस ऑप्शन को ऑन कर देना है। (ध्यान रहे कि यदि आपका मोबाइल रूट है तब ही यह फीचर आपके मोबाइल में Enable होगा अन्यथा यह Enable नहीं होगा)
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन को Enable कर देते हैं आपके सामने Device नाम की एक नयी स्क्रीन प्रदर्शित होगी। इसमें आपको कई फोल्डर दिखाई देंगे। इस फोल्डर में से आपको Data Folder पर क्लिक कर उसे ओपन करना है।
  • Data Folder ओपन करने पर फिर से आपको कई फोल्डर दिखाई देंगे। इन फोल्डर में से आपको misc folder  पर क्लिक कर उसे ओपन करना है। 
  • जैसे ही आप misc के फोल्डर को ओपन करते हैं वैसे ही आपको इसके अंदर कई फाइल्स देखने को मिलती हैं। आपको यहां एक फाइल दिखाई देगी जिसका नाम होगा – wpa_suppicant.conf
  • आपको इस फाइल पर क्लिक कर इसे ओपन कर लेना है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने दो ऑप्शन प्रदर्शित होंगे। – 1. ES Note Editor और 2. HTML Viewer । इनमें से आपको HTML Viewer को सिलेक्ट कर लेना है।
  • HTML Viewer सिलेक्ट करने पर आपके सामने स्क्रीन पर एक HTML Page प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • आप इस पेज पर देख सकते हैं जो भी WiFi आपके मोबाइल से कनेक्ट होगा उसका पासवर्ड इस पेज पर आपको दिख रहा है। इस पेज पर SS ID का अर्थ WiFi का नाम और PSK  का अर्थ – पासवर्ड है।
  • नोट – यह मैथड तभी कारगर होगा जबकि आपका मोबाइल रूट होगा।

2. बिना रूट मैथड (Without ROOT Method)

बिना रूट के WiFi का पासवर्ड जानने के लिए कुछ नियम व शर्तें होती हैं और वो इस प्रकार हैं –

  • आप जिस भी WiFi का पासवर्ड जानने चाहते हैं वो WiFi आपके मोबाइल में कनेक्ट होना चाहिए तभी आप उसका पासवर्ड जान सकते हैं। यह तभी कारगर है जब आप कनेक्टेड WiFi का पासवर्ड भूल गए हों।
  • आपके मोबाइल में जो भी WiFi कनेक्टेड है और जिसका भी पासवर्ड आप जानना चाहते हैं। उस WiFi के राउटर के वेब पेज पर किसी भी तरह का Admin पासवर्ड नहीं होना चाहिए। यदि राउटर पर Admin पासवर्ड लगा हुआ है तो ऐसे में आप उसका पासवर्ड नहीं जान सकते हैं।
  • हालांकि बहुत से लोग अपने WiFi के राउटर पर कोई पासवर्ड नहीं लगा कर रखते हैं, इंटरनेट की अधिक समझ रखने वाले लोग अपने राउटर के वेब पेज पर पासवर्ड लगा कर रखते हैं। 

बिना रूट के WiFi पासवर्ड जानने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका-

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल की Settings पर जाना है और इसके बाद WiFi पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको कनेक्टेड WiFi पर क्लिक करना है।

  • जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपको यहां पर – Go to Web Page का ऑप्शन मिलेगा, इस पर एक लिंक लगा होगा। आपको इस लिंक पर क्लिक कर देना है। 
  • यदि आपके मोबाइल में Go to Web Page का ऑप्शन नहीं आता है तो आपको मोबाइल में एक एप्लिकेशन इंस्टॉल करना है जिसका नाम है – Router SetUp page
  • इस मोबाइल को इंस्टॉल करने के बाद आपको इसे ओपन कर लेना है। जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे तो आपको इसमें दिए गए ओपन Router Page के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • Open Router Page के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप राउटर के वेब पेज पर पहुंच जाएंगे जो कि आप मोबाइल की WiFi सेटिंग्स से भी जा सकते थे।
  • अब जैसे ही आप राउटर वेब पेज लिंक पर क्लिक करते हैं आपके सामने स्क्रीन पर Authentication Required  का पेज खुल जाएगा। जिसमें Username और Password दर्ज करने के लिए कहा गया होगा। (यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि यहां WiFi के ऑनर ने यदि वेब पेज राउटर पर पासवर्ड लगाया हुआ है तो आपको यहां कोई ऑप्शन नहीं दिखाई देगा)
  • लेकिन यदि राउटर वेब पेज पर कोई पासवर्ड नहीं लगा है तो आपको यूजरनेम वाले बॉक्स में टाइप करना है – admin और पासवर्ड वाले बॉक्स में भी टाइप करना है – admin (अधिकांश राउटर वेज पेज का यूजरनेम और पासवर्ड यही होता है)
  • जैसे ही आप Username और Password दर्ज कर देते हैं आपको नीचे दिए गए Log In ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप लॉग इन कर लेंगे आपको स्क्रीन पर वायरलेस सेटअप का ऑप्शन दिखाई देगा। जहां आपको WiFi का नाम और पासवर्ड का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।

निष्कर्ष-

इस लेख में हमने आपको मोबाइल में WiFi का पासवर्ड कैसे पता करें, इस बारे में दो तरीके बताएं। पहला तरीके में आपने जाना कि रूट मैथड द्वारा WiFi का पासवर्ड किस प्रकार जान सकते हैं। वहीं दूसरे तरीके में बिना रूट के किस तरह WiFi का पासवर्ड जान सकते हैं और इसके लिए किस एप्लिकेाशन की जरूरत होती है।इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई है। 

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके पास WiFi का पासवर्ड जानने की और भी कोई तकनीक है तो वो भी आप कमेंट बॉक्स के द्वारा साझा कर सकते हैं। साथ ही आपको इस लेख से संबंधित यदि कोई सुझाव देना है तो भी आप कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दे सकते हैं। हमारे लिए आपके सुझाव अति महत्त्वपूर्ण है।