राशन कार्ड (Ration Card) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

लगभग हर भारतीय नागरिक ने राशन कार्ड का नाम जरूर सुना होगा। भारत में राशन कार्ड को एक बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट माना जाता है। राशन कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है, ये इस बात का सबूत है कि आप भारत के नागरिक हैं। लेकिन पहचान पत्र के लिए तो भारतीय नागरिकों के पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड जैसे डाक्यूमेंट भी होते हैं तो फिर राशन कार्ड क्यों?

राशन कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज है जो कि राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाता है। यह कार्ड नागरिकों को खाद्य सुविधाएं प्रदान करता है। इस कार्ड की मदद से आम लोगों को खाद्य पदार्थ बहुत ही कम दामों पर उपलब्ध होता है। इन खाद्य पदार्थों में गेंहूं, चावल, आटा, चीनी, दाल, नमक आदि वस्तुएं शामिल हैं।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत किया जाता है। खाद्य पदार्थों के वितरण के लिए सरकार द्वारा कई दुकानें अलॉट की जाती है, इन अलॉट की गई दुकानों पर ही नागरिक अपना राशन कार्ड दिखाकर सस्ते दामों में राशन का सामान खरीद सकते हैं। राशन कार्ड हमारे दूसरे पहचान पत्र बनवाने में भी बहुत काम आता है।

सरकार ने अब “वन नेशन वन राशन कार्ड” (One Nation One Ration Card) योजना भी लागू कर दी है। इस योजना की मदद से कोई भी नागरिक एक ही राशन कार्ड से भारत के किसी भी राज्य में सरकार द्वारा अलॉट की गई दुकानों से राशन खरीद सकता है। 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ऑनलाइन राशन कार्ड –

डिजिटल क्रांति के इस युग में जहां सब कुछ इंटरनेट की मदद से हो रहा है वहां अब सरकार ने ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुुरू कर दी है। इससे करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचेगा। पहले जहां राशन कार्ड बनवाने के लिए कई दफ्तरों के चक्कर काटने होते थे। वहीं अब इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन घर बैठे भी किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अपने साथ ये दस्तावेज जरूर रखें-

  • अपना एवं परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • अपना एवं परिवार के सदस्यों का मोबाइल नंबर
  • बैंक पास बुक
  • बिजली का बिल
  • वोटर आई डी कार्ड
  • गैस कनेक्शन की डायरी
  • अपने तथा सदस्यों के साफ-सुथरे फोटो

इस लेख में हम आपको राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार किया जाता है, इस बारे में पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं-

  • एक नया राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको सबसे पहले नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल (National Food Security Portal) पर जाना होगा। नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल का लिंक है – https://nfsa.gov.in/
  • जैसे ही आप नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर आते हैं तो सबसे पहले यहां आपको ऊपरी दाएं कोने पर दिए गए साइन इन/रजिस्टर (Sign In /Register) पर जाकर पब्लिक लॉग इन (Public Login) पर क्लिक करना है।
  • Public Login पर क्लिक करने के बाद जो स्क्रीन आएगी उसमें आपको बीच में New User Sign Up Here का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा आपको इस फॉर्म में आपको अपने विवरण जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर आदि भरने होंगे। इस पेज पर आपको एक Log in ID भी बनानी होगी।
  • Log In ID वाले ऑप्शन के आगे आपको अपनी आई डी बनानी है, जो कि आप अपने मन से अपनी सुविधानुसार बना सकते हैं।
  • आईडी बनाने के बाद आपको Check User ऑप्शन पर क्लिक करना है यदि आपके द्वारा बनाई गई यूजर आई डी पहले किसी के द्वारा नहीं बनाई होगी तो यह इसे स्वीकार कर लेगा वरना आपको दूसरी यूजर आईडी बनानी होगी।
  • इसके बाद आपको एक पासवर्ड भी सेट करना होगा।
  • Captcha Code  दर्ज करने के बाद आपको नियम व शर्तों वाले छोटे बॉक्स के आगे टिक कर देना है और SUBMIT बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक OTP भेज दिया जाएगा। जिसे आप दर्ज कर देंगे और आपका रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक पूरा हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको वापस पोर्टल के मुख्य पेज पर आ जाना है जो कि स्टेप 1 में बताया गया है।
  • यहां आकर आपको फिर से ऊपरी दाएं कोने पर दिए गए साइन इन/रजिस्टर (Sign In /Register) पर जाकर Public Log In पर क्लिक करना है। 
  • इसमें आपको बीच में Sign In with Log In ID का ऑप्शन मिल जाएगा। इसमें आपको अपने द्वारा बनाई गई Log In ID और पासवर्ड डालकर Sign In कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक डैश बोर्ड आ जाएगा जहां से आप राशन कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको स्क्रीन के बाईं ओर दिए गए Common Registration  में क्लिक करेंगे और फिर New Registration पर क्लिक करेंगे।
  • New Registration पर क्लिक करने के बाद आपको राज्य चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा जिसमें से आप अपना राज्य चुन सकते हैं। 
  • इसके बाद आपसे राशन कार्ड की स्कीम चुनने के लिए कहा जाएगा आप अपने अनुसार स्कीम चुन सकते हैं। Beneficiary Type ऑप्शन में आप राशन चुन लेंगे। 
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी फोटो अपलोड करने के साथ पूछे गए सभी विवरणों को दर्ज करना होगा। जिसमें आपको माता का नाम, पिता का नाम, जन्म की तारीख, वैवाहिक स्थित, वोटर आईडी नंबर, व्यवसाय, वार्षिक आय आदि दर्ज करने होंगे।
  • ये सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको Save & Continue पर क्लिक कर देना है। 
  • अगली स्क्रीन पर आपसे आपके पते यानि एड्रेस का विवरण पूछा जाएगा जो कि आपको सही सही दर्ज कर देना है और Save & Continue पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अगली स्क्रीन पर फिर से कुछ विवरण दर्ज करने होंगे जिनमें आपसे आपकी जाति, आपके स्वयं के मकान या यदि आप किसी के किरायेदार हैं इस बारे में पूछा जाएगा। इसके अलावा आपको यहां बैंक अकाउंट विवरण, गैस कनेक्शन विवरण, बिजली के बिल का विवरण और आपके शरीर में कोई गंभीर रोग है तो इस बारे में पूछा जाएगा। 
  • आपके पास जितने भी विवरण उपलब्ध हैं उन्हें दर्ज कर दें और Save & Continue पर क्लिक कर दें।
  • अगली स्क्रीन पर आपको अपने परिवार के सदस्यों को जोड़ने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए आपको ADD Member ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • Add Member  पर क्लिक करने के बाद आपको परिवार के सदस्यों का जितना भी विवरण पूछा जाता है आपको वे सभी विवरण दर्ज कर देना है। इसके लिए आपको सदस्य के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। जितने भी आपको सदस्य जोड़ने हैं सभी के लिए अलग-अलग विवरण दर्ज करने होंगे, और Save & Continue पर क्लिक कर दें।
  • अगली स्क्रीन पर आपको जो भी राशन कार्ड एप्लाई कर रहा है उसका आई डी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपलोड करना है। इसमें आपको दस्तावेज की फोटो खींचकर अपलोड करनी होती है। इसके बाद Save & Continue पर क्लिक कर दें।
  • अगली स्क्रीन पर आपसे पूछा जाएगा कि एप्लाई करने वाले व्यक्ति के पास कंप्यूटर या लैपटॉप है या नहीं। ये आप अपने हिसाब से हां या ना (Yes or No) भर दें और Save & Continue पर क्लिक कर दें।
  • अगली स्क्रीन पर आपको अपने इलाके में उपलब्ध राशन की दुकानों की सूची में अपनी सुविधानुसार दुकान चुन लेनी है। इसके बाद SAVE बटन पर क्लिक कर दें।
  • जैसे ही आप SAVE बटन पर क्लिक करते हैं आपके एप्लिकेशन सफलतापूर्वक जमा हो जाती है। इसी के साथ आपको एक रेफरेंस नंबर (Reference Number) भी दिया जाता है आपको इस रेफरेंस नंबर को लिखकर अपने पास रख लेना है।
  • इस रेफरेंस नंबर के द्वारा आप कभी भी अपनी एप्लिकेशन का स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर जाना है और अपना Log In ID और Password डालकर Login कर लेना है। यहां आपको Registration Status  का ऑप्शन मिलेगा। 
  • Registration Status पर क्लिक करके आपको पता चल जाएगा कि आपकी एप्लिकेशन Approve हुई है या फिर Reject हो गई है या Processing में है। 
  • जैसे ही आपकी एप्लिकेशन Approve हो जाती है वैसे ही आप पोर्टल पर दिए गए Get RC Details  पर क्लिक करके अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

निष्कर्ष – इस आर्टिकल से आपने सीखा की राशन कार्ड क्या होता है, इसे बनवाना क्यों महत्वपूर्ण होता है। साथ ही इस लेख में आपने राशन कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक स्टेप-बाई-स्टेप जाना है। उम्मीद है इस लेख से आपको राशन कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह समझ आ गई होगी।

आप इस लेख को अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं या उन्हें स्वयं बता सकते हैं कि ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया क्या होती है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। यदि आपके मन में लेख से संबंधित किसी प्रकार का प्रश्न है तो भी आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं साथ ही अपने अमूल्य सुझाव भी दे सकते हैं। आपके सुझाव हमारे लिए बेहद अनमोल है।

ये भी पढ़े: Online FIR कैसे दर्ज करे, जानें पूरी प्रक्रिया 

ये भी पढ़े: SBI Online Account घर बैठे कैसे Open करे 

ये भी पढ़े: कैसे भरे सरकारी नौकरियों के ऑनलाइन फॉर्म