Counselling के लिए जरुरी Documents

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

प्रत्येक वर्ष मार्च- अप्रैल माह में परीक्षा समाप्त होनें के बाद परीक्षाओं का परिणाम घोषित होनें पर सभी कालेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अगले नए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होनें लगता है, इसमें उत्तीर्ण छात्र प्रवेश लेनें की लिए कॉउंसलिंग में भाग लेते है, कॉउंसलिंग में आपको अपने मनपसंद कॉलेज का चयन ऑनलाइन करना होता है, कॉलेज एलॉटमेंट होनें  के बाद अभ्यर्थी के सभी डॉक्यूमेंट की जाँच होती है, जाँच होने के  बाद आपका कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित होता है, इसी प्रक्रिया को कॉउंसलिंग कहा जाता है,काउन्सलिंग में किन- किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: कम समय में सही निर्णय कैसे ले

काउन्सलिंग कैसे होती है  

काउन्सलिंग प्रक्रिया में प्रवेश देने वाली संस्था द्वारा आप के समस्त  डॉक्यूमेंटस की जांच करती है, और सही पाए जानें पर नए पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करनें की अनुमति प्रदान करती है, यह प्रक्रिया काफी लम्बी होती है, जिसमें समय अधिक लग जाता है, यह प्रक्रिया मेरिट लिस्ट या फिर प्रेवश परीक्षा की परिणाम पर आधारित होती है, इसमें आपको कॉलेज चुननें का विकल्प दिया जाता है, जो आपके परीक्षा परिणाम या फिर मेरिट के आधार पर मिलता है, अच्छे अंक वाले छात्रों को अच्छा कॉलेज आसानी से मिल जाता है, कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र को कॉलेज घर से दूर मिलता है, जिससे उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

काउन्सलिंग के बाद मिलने वाले कॉलेज दो प्रकार के होते है |

1.सरकारी कॉलेज |

2.प्राइवेट कॉलेज |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

सरकारी कॉलेज

सरकारी कॉलेज में फीस कम होती है, जिससे छात्रों को अधिक परेशानी नहीं होती |

प्राइवेट कॉलेज

प्राइवेट कॉलेज में फीस अधिक होती है, जिससे छात्रों को आर्थिक परेशानी होती है, कई कॉलेज छात्रों से फीस के आलावा अधिक धन प्राप्त करने का प्रयास करते है |

ये भी पढ़े: अपने आप को Positive कैसे करे

Counselling के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची  

1.हाई स्कूल अंक पत्र (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

2.हाई स्कूल प्रमाणपत्र (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

3.बारहवीं का अंक पत्र  (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

4.बारहवीं का प्रमाणपत्र  (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

5.स्नातक का अंक पत्र तीनो वर्ष के  (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

6.स्नातक की डिग्री/ प्रोविजनल (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

7.माइग्रेशन यूनिवर्सिटी बदलने पर (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

8.स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

9.एलॉटमेन्ट लेटर (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

10.रैंक का रिजल्ट (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

11.जाति प्रमाण पत्र केवल आरक्षित श्रेणी की लिए (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी)  |

12.निवास प्रमाण पत्र (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

13.आय प्रमाण पत्र (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

14.पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम दस) |

15.टीसी या ट्रांसफर सर्टिफिकेट (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

16.चरित्र प्रमाण पत्र (मूल प्रमाण पत्र व दो फोटोकॉपी) |

16.बैंक ड्राफ्ट (मूल) |

18.हलफनामा |

19.पाठ्यक्रम का रजिस्ट्रेशन फॉर्म |

यहाँ पर हमनें आपको Counselling के लिए जरुरी Documents के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी हैं, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: इंग्लिश बोलना कैसे सीखे