बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें ?

बी.सी.. (BCA) कैसे और कहाँ से करें ?

बी.सी.ए. (BCA) का अर्थ बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन है | इस कोर्स के माध्यम से आप कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते  है, इसे इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किया जा सकता है | इस कोर्स के माध्यम से कम समय में नौकरी प्राप्त की जा सकती है | कम्प्यूटर के क्षेत्र में जाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा विकल्प है, यह कोर्स लगभग सभी विश्विद्यालयों  द्वारा कराया जाता है | इस पेज पर बी.सी.ए. (BCA) के विषय में आवश्यक जानकारी दी जा रही है |

ये भी पढ़े: मल्टीमीडिया डिज़ाइनर के रूप में करियर कैसे बनाये

बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं ?

बी.सी.ए. (BCA) एक कम्प्यूटर कोर्स है, जिसे लगभग प्रत्येक यूनिवर्सिटी द्वारा कराया जाता है | बी.सी.ए. (BCA) का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन है, यह स्नातक के समकक्ष डिग्री है, इसको उत्तीर्ण करने के बाद आप एम.सी.ए कर सकते है |

बी.सी.ए करने के बाद आप किसी कंपनी में एक वेबसाइट डेवलपर या सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सकते है | वेबसाइट डेवलपर में आपको नयी- नयी वेबसाइट बनानी होती है, और पुरानी वेबसाइट में सुधार करना होता है, यदि आप एक सॉफ्टवेयर डेवलपर बनते है, तो आपको नए-नए सॉफ्टवेयर बनाने होते है, और पुराने सॉफ्टवेयर्स को अपग्रेड  करना होता है | सॉफ्टवेयर डेवलपर का वेतन वेबसाइट डेवलपर से अधिक होता है | इस कोर्स को करने के बाद जॉब आसानी से प्राप्त की जा सकती है |

बी.सी.ए. कोर्स में क्या सिखाया जाता है ?

1.इस कोर्स के माध्यम से आपको सॉफ्टवेयर डेवलपिंग सिखाई जाती है |

2.बीसीए में वेबसाइट डिजाईनिंग सिखाई जाती है |

3.कंप्यूटर नेटवर्किंग के विषय में सिखाया जाता है |

4.कंप्यूटर बेसिक के विषय में पढाया जाता है |

5.कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखाई जाती है |

ये भी पढ़े: कंप्यूटर एक्सपर्ट(Computer Expert) कैसे बने

योग्यता

बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को इंटरमीडियट की परीक्षा 45% अंक के साथ किसी भी वर्ग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है | कुछ विश्वविद्यालय इसके लिए विज्ञान वर्ग से इंटरमीडियट उत्तीर्ण होने की योग्यता निर्धारित किये हुए है |

ऐसे करे बी.सी.ए.

बीसीए करने के लिए आपको इंटरमीडियट उत्तीर्ण होना चाहिए, आपने यदि इंटर की अभी परीक्षा दी है, और आप का परीक्षाफल अभी नहीं आया है, तो भी आप इसके लिए आवदेन कर सकते है, यूनिवर्सिटी द्वारा इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है, आप इसमें भाग लेकर अच्छे अंक प्राप्त करके इसमें प्रवेश प्राप्त कर सकते है, कुछ कॉलेज सीधे प्रवेश दे देते है |

यह कोर्स तीन वर्ष का होता है, कई यूनिवर्सिटी में इसके लिए सेमेस्टरवाइज परीक्षा आयोजित की जाती है और कुछ यूनिवर्सिटी में परीक्षा का आयोजन वार्षिक स्तर पर किया जाता है | आप इन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के पश्चात बीसीए की डिग्री प्राप्त कर सकते है |

ये भी पढ़े: वीडियो एडिटिंग में करियर कैसे बनायें

प्रमुख संस्थान

1.देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर |

2.ज़ेवियर’स इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन, अहमदाबाद |

3.गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली |

4.नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, मुंबई |

5.मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चैन्नई |

6.द ऑक्सफ़ोर्ड कॉलेज ऑफ़ साइंस, बैंगलोर |

7.छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर |

8.लखनऊ यूनिवर्सिटी, लखनऊ |

यहाँ पर हमनें आपको बी.सी.ए. कोर्स के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

हमारें पोर्टल kaiseinhindi.com के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

ये भी पढ़े: हैकर कैसे बने – जाने एथिकल हैकिंग के कोर्स

Munendra Singh
Munendra Singh
Member of Team (Hindi Content)