प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना क्या है

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 

2 दिसंबर 2014 को भारतीय प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारम्भ किया था | इस योजना का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को समृद्ध और सशक्त बनाना है , यह योजना उन भारतीय नागरिकों के लिए है | जो अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत करने के इच्छुक है, इस योजना के माध्यम से बेटी की शिक्षा और उसके सपनों को पूरा किया जा सकता है, यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित की गयी है | इस पेज पर प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है |

ये भी पढ़े: मनरेगा योजना क्या है 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है

ADVERTISEMENT विज्ञापन

  क्या है प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना ?

बेटी के विषय में लोगों की सोच को बदलने के लिए और नारी शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से बेटी के भविष्य को इस योजना के अंतर्गत सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है, इसमें जन्म से लेकर 10 वर्ष तक आयु की बेटियों का एकाउंट खोला जाता है, यह खाता आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में खुलवा सकते है | इस योजना में न्‍यूनतम जमा राशि को 1,000 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है। इसमें बालिका के माता-पिता या संरक्षक बेटी के नाम से खाता आसानी से खुलवा सकते हैं |

ये भी पढ़े: किसान विकास पत्र (KVP) योजना क्या है

ब्याज दर

सुकन्‍या समृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज 8.5 प्रतिशत निर्धारित किया गया था, जिसमे परिवर्तन करते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में इसे 8.4 प्रतिशत कर दिया है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की अवधि

भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते की अवधि 21 वर्ष निर्धारित की है |

अधिकतम खातों की संख्या

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक व्यक्ति के द्वारा अधिकतम तीन खाते खोले जा सकते हैं | इस योजना में केवल दो खाते का प्रावधान किया गया था, परन्तु जुडवा बेटी होने की दशा में प्रमाण पत्र दे कर तीसरा खाता खोला जा सकता है |

ये भी पढ़े: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है

राशि

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत न्यूनतम राशि 250 रुपए या अधिकतम राशि 1,50,000 वार्षिक जमा की जा सकती है |

खाता खोलने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • बेटी का जन्म का प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का फोटो पहचान पत्र
  • बेटी और माता-पिता निवास प्रमाण पत्र
  • बेटी और माता-पिता की फोटो

ये भी पढ़े: आंगनबाड़ी योजना क्या है 

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलना

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप दो प्रकार से खोल सकते है, पहला आप अपनी नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की सहायता से खाता खोल सकते है, दूसरा आप बैंक या पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | ऑनलाइन आवेदन के लिए आप जैसे ही बैंक या पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जायेंगे आप को वहां पर सुकन्या समृद्धि योजना का लिंक प्राप्त होगा |

इस लिंक पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आप आवश्यक जानकारी को भर दे | इसके बाद आपसे डॉक्यूमेंट अपलोड के लिए कहा जायेगा | अब आप ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दे | इस प्रकार से आप अपना सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोल सकते है |

ये भी पढ़े: आयुष्मान भारत योजना क्या है 

सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की मेच्योरिटी

बेटी का विवाह यदि 18 वर्ष के बाद या 21 वर्ष से पहले होता है, तो शादी की तारीख के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा | खाता बंद होने के बाद जमा धन राशि ब्याज समेत निकाली जा सकती है |

यहाँ पर हमनें आपको सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: क्या है कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) ? 

ये भी पढ़े: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

ये भी पढ़े: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !