भारत में कितने आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) है

भारत में आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) 

भारत में तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए प्रथम आईआईटी की स्थापना  वर्ष 1951 में पश्चिम बंगाल के शहर खड़गपुर में की गयी थी | इससे पूर्व भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोई संस्थान नहीं हुआ करते थे, इसलिए अधिकांश छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाते थे, विकास की ओर बढ़ने का यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण कदम था | देश में औद्योगिकरण के बाद कंपनियों को आगे बढ़ाने के लिए पेशेवर प्रबंधकों की आवश्यकता महसूस हुई, जिसकी पूर्ति भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में की गयी | भारत में योजना आयोग ने आईआईएम के लिए सिफारिश सरकार से की जिसके पश्चात देश में पहले आईआईएम की स्थापना वर्ष 1961 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में की | इस पेज पर भारत में कितने आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) है सभी की सूची के बारे में बताया जा रहा है |

ये भी पढ़े: भारत के टॉप 10 लॉ कॉलेज 

ADVERTISEMENT विज्ञापन

ये भी पढ़े: विश्व में विख्यात टॉप 10 यूनिवर्सिटी की सूची  

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारत में आईआईटी (IIT) की सूची

भारत में कुल 23 तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं, इन सभी संस्थानों की स्थापना भारत सरकार द्वारा की गयी है | यह सभी संस्थान “राष्ट्रीय महत्व के संस्थान” है | इन 23 आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए कुल 11,279 सीटें है |

1 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
2 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई
3 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
4 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
5 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
6 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
7 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
8 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़
9 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर
10 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर
11 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
12 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर
13 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
14 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर
15 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी
16 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) वाराणसी
17 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़
18 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति
19 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(भारतीय खनि विद्यापीठ) धनबाद
20 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई
21 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा
22 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू
23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़

ये भी पढ़े: देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges की सूची

भारत में आईआईएम (IIM) की सूची

भारत के प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने भारतीय प्रबंध संस्‍‍थान (आईआईएम) की स्थापना की है, इनमें प्रशिक्षित होकर छात्र भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूती प्रदान करते है | इन संस्थानों को विभिन्‍न सेक्‍टरों में प्रबंधन के क्षेत्र में परामर्श सेवाएं, गुणवत्‍तायुक्‍त प्रबंधन शिक्षा, प्रशिक्षण व अनुसंधान प्रदान करने के उद्देश्‍य से स्‍थापित किया गया है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन
1 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), अहमदाबाद
2 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), बंगलौर
3 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), कलकत्ता
4 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), लखनऊ
5 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), इंदौर
6 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), कोझीकोड
7 राजीव गांधी भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आरजीआईआईएम), शिलांग
8 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), रोहतक
9 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), रायपुर
10 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), रांची
11 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), तिरूचिरापल्ली्
12 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), काशीपुर
13 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), उदयपुर
14 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), सिरमौर
15 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), बोध गया
16 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), संबलपुर
17 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), नागपुर
18 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), विशाखापत्तनम
19 भारतीय प्रबंधन संस्‍‍थान (आईआईएम), अमृतसर

ये भी पढ़े: दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची

यहाँ पर हमनें आपको आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

ये भी पढ़े: भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

ये भी पढ़े: कैसे भरे सरकारी नौकरियों के ऑनलाइन फॉर्म

ये भी पढ़े: विश्व मे कितने देश है, इनकी राजधानी एवं मुद्रा