एलपीजी (LPG) गैस की सब्सिडी (Subsidy) ऑनलाइन चेक करें

जब भी आप गैस सिलेंडर को रिफिल करवाते हैं तब रिफिल करवाने के बाद में सरकार की तरफ से आपको कुछ पैसे सब्सिडी के तौर पर वापस किए जाते हैं। बहुत सारे उपभोक्ताओं के खाते में ये पैसे आसानी से आ जाते हैं लेकिन बहुत सारे ऐसे भी उपभोक्ता है जिनके खाते में पैसे नहीं आते हैं। या फिर आते भी हैं तो उन्हें पता नहीं लगता है कि उनके खाते में कब पैसे आ गए हैं या किस बैंक के खाते में पैसे आए हैं या कितने पैसे आए हैं।

भारत सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को एलपीजी (LPG) गैस सब्सिडी (Subsidy) प्रदान कर रही है, जिससे वह भी अपना जीवन सामान्य लोगों की तरह व्यतीत कर सके। वर्तमान समय में गैस सब्सिडी (Subsidy) को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे आपको पहले गैस सिलेंडर की पूरी कीमत देनी होती है, उसके बाद आपके एकाउंट में सब्सिडी की राशि भेज दी जाती है, इस प्रक्रिया से गैस सब्सिडी में होने वाले भ्र्ष्टाचार को रोका गया है।

ऑनलाइन प्रक्रिया से आप अपनी सब्सिडी के विषय में पूरी जानकरी ले सकते है, यदि आप जानकारी के आभाव में अपनी सब्सिडी नहीं देख पा रहे है, तो इस पेज पर एलपीजी (LPG) गैस सब्सिडी (Subsidy) ऑनलाइन चेक करने के विषय में बताया जा रहा है।

आप इस लेख में जान पाएंगे कि आप स्वयं सब्सिडी की राशि कैसे चैक कर सकते हैं। फिर चाहे आपका गैस कनेक्शन HP का हो, इंडेन का हो या फिर भारतगैस का हो। सभी कंपनियों की सब्सिडी के बारे में आप चैक कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे जांचने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया-

ADVERTISEMENT विज्ञापन

इंडेन की सब्सिडी जांच करने की प्रक्रिया :

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र को ओपन कर लेना है और सर्च करना है Mylpg या फिर आप सीधे https://www.mylpg.in/  इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर My LPG  वेबसाइट ओपन हो जाती है। यह एक सरकारी वेबसाइट है। यहां आप HP , इंडेन और भारतगैस तीनों की सब्सिडी को आप चैक कर सकते हैं। 
  • स्क्रीन पर आपको तीन सिलेंडर दिखाई देंगे जिनमें HP , भारतगैस और इंडेन लिखा होगा। सबसे पहले हम इंडेन की बात कर रहे हैं। 
  • इंडेन की जानकारी के लिए आपको इंडने के सिलेंडर पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आप My Indane वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे आपको Give Your Feedback ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने प्रोडक्ट्स की लिस्ट खुल जाएगी।
  • प्रोडक्ट्स की लिस्ट में आपको LPG सिलेक्ट कर लेना है। इसके बाद एक Complaint Box खुल जाएगा, जिसमें आपको LPG Subsidy  टाइप करना है। इसके बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक Menu ओपन हो जाएगा। इसमें कई विकल्प दिए गए होंगे। आपको Subsidy Related (PAHAL) ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने सब कैटेगिरी के विकल्प आ जाएंगे जिसमें से आपको Subsidy Not Received विकल्प को चुन लेना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपकेे सामने सब्सिडी की जांच करने वाला पेज ओपन हो जाता है। जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी में से एक विवरण को दर्ज करना होता है। आप यदि चाहें तो अपने LPG ID के द्वारा भी यह कर सकते हैं। 
  • आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको SUBMIT बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • SUBMIT बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक शीट ओपन हो जाती है। इस शीट में आपके द्वारा बुक किए गए सिलेंडर की तारीख और अमाउंट प्रदर्शित होता है। इसी शीट में आपको सब्सिडी अमाउंट भी देखने को मिल जाता है और साथ ही यह भी दिखाई देता है कि अमाउंट किस तारीख को आपके खाते में ट्रांसफर किया गया है। 
  • यदि इस शीट में दिखाई गई राशि आपके खाते में नहीं आती है तो आप संबंधित सिलेंडर बुक के ट्रांजेक्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं इसके लिए आपको शीट में ही एक बॉक्स दिखाई देगा जिससे आप ट्रांजेक्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आपके सामने Complaint को लिखने का बॉक्स प्रदर्शित हो जाता है। यहां पर आप अपनी शिकायत लिख सकते हैं जैसे यदि आपका आधार लिंक नहीं है तो आप यहां लिख सकते हैं या फिर आपको सब्सिडी प्राप्त नहीं हुई है तो भी आप लिख सकते हैं।
  • आपको शिकायत बॉक्स के साथ अटैचमेंट जोड़ने का भी विकल्प मिलता है जिससे आप हाथ से एप्लीकेशन लिख कर उसकी फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको SUBMIT बटन पर क्लिक करना है और आपकी शिकायत दर्ज हो गई।

भारत गैस और एचपी की सब्सिडी जांच करने की प्रक्रिया –

  • इंडेन का छोड़कर भारतगैस और HP में सब्सिडी चैक करने का जो तरीका है वो बिल्कुल समान है। https://www.mylpg.in/ पर लॉगइन करने के बाद जो तीन सिलेंडर प्रदर्शित होते हैं। हम उसमें से भारतगैस के सिलेंडर पर क्लिक करते हैं।
  • इसे बाद भारतगैस की आधिकारिक वेबसाइट E Bharat Gas ओपन हो जाएगी। पहले HP और भारतगैस की वेबसाइट पर आप बिना रजिस्टर किए हुए भी सब्सिडी की जानकारी ले पाते थे लेकिन अब इन दोनों कंपनियों की वेबसाइट पर रजिस्टर करना अनिवार्य हो गया है।
  • जैसे ही वेबसाइट का पहला पेजा ओपन होगा आपको ऊपर की ओर दाएं कोने में NEW USER  पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके सामने कंज्यूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प ओपन हो जाता है।
  • कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको CONTINUE पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको अपनी User ID और Password बनाना होता है।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद आपको वेबसाइट के मेन पेज पर जाकर ऊपर दाएं कोने में साइन इन पर क्लिक करना है। साइन इन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना बनाया गया यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर देना है। कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Log In  पर क्लिक करना है।
  • Log In करते ही आपके सामने स्क्रीन पर उपभोक्ता की पूरी जानकारी, LPG आईडी, उपभोक्ता नंबर, उपभोक्ता का नाम, आधार संख्या आदि प्रदर्शित हो जाती है। आपको इन विवरणों के नीचे दिए गए OK  के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • OK बटन पर क्लिक करते ही आप पोर्टल पर Log In  कर लेते हैं। स्क्रीन पर बाईं ओर आपको बहुत सारे विकल्प देखने को मिलते हैं।
  • आपको अपनी सब्सिडी की जांच करने के लिए View Cylinder Booking History  पर क्लिक कर देना है। View Cylinder Booking History पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके सिलेंडर बुकिंग की पूरी हिस्ट्री प्रदर्शित हो जाती है। इसमें आपकी बुकिंग की तारीख, सिलेंडर की राशि, सिलेंडर किस तारीख को डिलीवर हुआ है ये सभी जानकारियां प्रदर्शित होती है।
  • इन जानकारियों के साथ ही आपको सब्सिडी की राशि की जानकारी भी आपको इस हिस्ट्री पर देखने को मिल जाएगी। आपको सब्सिडी की राशि के साथ ही किस बैंक और किस खाता संख्या में सब्सिडी राशि भेजी गई है ये भी देखने को मिल जाता है।
  • यदि आपको सब्सिडी की राशि नहीं दिख रही तो आपको स्क्रीन के बाईं ओर दिए गए ऑप्शन में से Complaint \ Feedback का ऑप्शन चुनना है। 
  • Complaint ऑप्शन को चुनने के बाद आपके सामने Complaint को लिखने का बॉक्स प्रदर्शित हो जाता है। यहां पर आप अपनी शिकायत लिख सकते हैं जैसे यदि आपका आधार लिंक नहीं है तो आप यहां लिख सकते हैं या फिर आपको सब्सिडी प्राप्त नहीं हुई है तो भी आप लिख सकते हैं।
  • इसके बाद आपकी शिकायतों का निवारण शुरू कर दिया जाएगा।

यहाँ पर हमनें आपको एलपीजी (LPG) गैस सब्सिडी (Subsidy) ऑनलाइन चेक करने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |