Dekho Apna Desh Scheme in Hindi

देखो अपना देश से सम्बंधित जानकारी

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय लोगों घूमने यानि कि यात्रा के लिए एक कार्यक्रम (Programme) की शुरुआत की गई है, जिसका नाम “देखो अपना देश” योजना के नाम से है। इस योजना के तहत नियमानुसार यदि आप साल 2022 तक अपने गृह प्रदेश को छोड़कर अन्य 15 पर्यटन स्थल की यात्रा करते है तो इसका खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाया जायेगा| इस तरह से भारत में घूमने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है | यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो यहां पर ‘देखो अपना देश योजना (Dekho Apna Desh Scheme)’ के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं

देखो अपना देश योजना के लाभ हेतु जानकारी

इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले यात्रियों को एक साल में कम से कम 15 पर्यटन स्थल घूमने जरूरी होंगे, और केंद्र सरकार की यह योजना केवल 2022 तक ही लागू है। और इसके लिए आप अपनी यात्रा की शुरुआत या अंत 1 साल में कभी भी कर सकते है, परन्तु यह यात्रा आपको एक साल के अंदर  खत्म भी करनी होगी। फिर आपको एक साल में घूमें हुए 15 पर्यटन स्थलों की अपनी फोटो वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। हालांकि यह खर्च मॉनेटरी लाभ के लिए नहीं बल्कि प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किये जायेंगे | जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकेगा |

ADVERTISEMENT विज्ञापन

भारत की सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची

देखो अपना देश शपथ पत्र

देखो अपना देश योजना का लाभ पाने के पहले आपको एक शपथ ग्रहण करनी होती है, इसके तहत ली जाने वाली शपथ कुछ इस प्रकार है –

आओ, देखें अपना देश।

विविधताओं से भरे अपने देश के अद्भुत रंगों को देखने के लिए,

देश की अनेकता में एकता की भावना के दर्शन करने के लिए,

एक भारत श्रेष्ठ भारत की मुहीम को साकार करने के लिए,

आज, हम एक प्रण लेते हैं कि 2022 तक अपने देश के कम से कम 15 पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे और दूसरों को भी भ्रमण हेतु प्रेरित करेंगे।

आओ, देखें अपना देश।

ADVERTISEMENT विज्ञापन

क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

देखो अपना देश प्रमाण पत्र

देखो अपना देश के लिए वेबसाइट पर रेजिस्टर्ड होने के बाद आपके नाम का “देखो अपना देश प्रमाण पत्र ” जारी किया जाता है | इस वेबसाइट द्वारा जारी किये गए प्रमाण यह लिखा हुआ होता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है |

प्रमाण – पत्र

देखो अपना देश के लिए मेरा संकल्प

मैं संकल्प लेता हूँ/लेती हूँ कि भारत की अद्भुत विविधता को देखने के लिए, एक भारत श्रेष्ठ भारत मिशन को साकार करने के लिए खुद को समर्पित करते हुए, 2020 तक देश के कम से कम 15 पर्यटन स्थलों पर जाकर अपने अतुल्य भारत को देखूंगा/ देखूंगी और दूसरो को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगा/ करूंगी |

क्या है स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया

देखो अपना देश के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • देखो अपना देश जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आपको pledge.mygov.in/ वेब पोर्टल पर जाना होगा|
  • इसके बाद Dekho Apna Desh ऑप्शन पर क्लिक करे |
  • अब मांगी गई जानकारी, नाम, जन्म तिथि, जेंडर, राज्य, जिला, ई मेल और मोबाइल नंबर  संबंधित जानकारी को भरे |

  • अब “अब भाषा चयन के लिए आगे बढे”ऑप्शन पर क्लिक करे |
  • अब शपथ ग्रहण करे |
  • अब आपके द्वारा मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को भरे|

  • अब आपके के सामने आपके नाम का प्रमाण पत्र आ जायेगा |
  • इस तरह आप यहाँ पर ऑनलाइन रेजिस्टर्ड हो जायेंगे, और मोबाइल नम्बर या ई मेल के जरिये, ओटीपी के माध्यम से कभी प्राप्त कर सकते है |

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है

यहाँ, हमने देखो अपना देश योजना के बारे में जानकारी साझा की है, जिसका मकसद अपने देश की खोज को प्रोत्साहित करना है। इस योजना से संबंधित कोई प्रश्न हो या इसे और विस्तार से जानना चाहते हो, तो कृपया कमेंट अनुभाग में पूछें। हम आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का उत्सुकता से इंतजार करेंगे। अगली सूचनाओं और जानकारी के लिए हमारे पोर्टल kaiseinhindi.com पर बने रहें।

माउन्ट आबू में घूमने लायक सबसे खूबसरत जगहें